राजद को सिर्फ परिवार की चिंता : आरसीपी सिंह

Updated at : 09 Mar 2019 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
राजद को सिर्फ परिवार की चिंता : आरसीपी सिंह

पटना : जदयू राष्ट्रीय महासचिव सांसद आरसीपी सिंह ने कहा है कि राजद को सिर्फ अपने परिवार के समृद्धि की चिंता है. उसे राज्य और समाज की चिंता नहीं है. आज वे आरक्षण की बात करते हैं, लेकिन उनका एक नेता भी इस मुद्दे को लेकर सड़क पर नहीं उतरा. 70 की उम्र पार वाले […]

विज्ञापन
पटना : जदयू राष्ट्रीय महासचिव सांसद आरसीपी सिंह ने कहा है कि राजद को सिर्फ अपने परिवार के समृद्धि की चिंता है. उसे राज्य और समाज की चिंता नहीं है. आज वे आरक्षण की बात करते हैं, लेकिन उनका एक नेता भी इस मुद्दे को लेकर सड़क पर नहीं उतरा.
70 की उम्र पार वाले कुछ नेता सड़क पर आये, लेकिन ट्वीट करने वाले नहीं आये. सांसद शुक्रवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में गोपालगंज के चिकित्सक डॉ आलोक कुमार सुमन के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेड़कर का बयान आने के बाद इन्होंने इस तरह का नाटक शुरू कर दिया. जब इन्हें पता चल गया कि सरकार 13 प्वाइंट आरक्षण के खिलाफ अध्यादेश लाने जा रही है. राजद जब 15 साल तक शासन में थी, तो पंचायतों में आरक्षण तक लागू नहीं किया था.
आज सत्ता से बाहर होने पर उन्हें आरक्षण की चिंता होने लगी है. उन्होंने कहा कि 200 प्वाइंट रोस्टर को फिर से लागू करना केंद्र का साहसिक निर्णय है. उन्होंने कहा कि जदयू ऐसी पार्टी है, जहां कोई अपनी मेहनत के बदौलत किसी भी मुकाम पर पहुंच सकता है. इस दौरान एमएलसी संजय गांधी, पूर्व एमएलए मंजीत सिंह, रामसेवक सिंह, प्रमोद पटेल समेत अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन