ePaper

त्रिमुहान का मुखिया चार समर्थकों के साथ धराया

Updated at : 09 Mar 2019 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
त्रिमुहान का मुखिया चार समर्थकों के साथ धराया

मोकामा : घोसवरी प्रखंड की त्रिमुहान पंचायत के मुखिया दामोदर राम को गुरुवार की देर रात चार समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया गया. इस दौरान पांच गोलियां, एक देसी कट्टा तलवार व पचास लीटर देसी शराब जब्त हुई. बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने यह कार्रवाई घोसवरी थाने के बलवा गांव में की. दरअसल पुलिस को […]

विज्ञापन
मोकामा : घोसवरी प्रखंड की त्रिमुहान पंचायत के मुखिया दामोदर राम को गुरुवार की देर रात चार समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया गया. इस दौरान पांच गोलियां, एक देसी कट्टा तलवार व पचास लीटर देसी शराब जब्त हुई. बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने यह कार्रवाई घोसवरी थाने के बलवा गांव में की.
दरअसल पुलिस को बलवा गांव में अपराधियों के जमावड़े व वृहत पैमाने पर महुआ शराब निर्माण की सूचना मिल रही थी. एएसपी ने कई थाने की पुलिस की मदद से संदिग्ध जगहों पर दबिश दी. इस क्रम में तकरीबन 2000 लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया गया. वहीं, जमीन के अंदर व झाड़ी में छिपाकर रखी गयी महुआ शराब जब्त की गयी.
पिस्तौल व गोली मुखिया के घर पर मिली. मुखिया को अविलंब गिरफ्तार कर लिया गया. आरोप लग रहा है कि शराब निर्माण करने वाले को मुखिया का संरक्षण मिल रहा था. काफी दिनों से शराब निर्माण का काम चल रहा था.
घोसवरी थाने में मुखिया व उसके समर्थकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व शराब अधिनियम के तहद एफआइआर दर्ज की गयी है. दूसरी ओर, इस कार्रवाई को आसन्न लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है.
गिरफ्तार मुखिया एक दबंग विधायक के कट्टर समर्थक हैं. ग्रामीणों की माने तो मुखिया दामोदर राम का टाल इलाके में खास पकड़ है. वहीं, वह पूर्व में कई संगीन वारदातों का आरोपित रहा है.फिलहाल वह जमानत पर था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन