पटना : पीएम से विशेष राज्य की घोषणा करवाइए : तेजस्वी यादव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री व विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार केंद्र से बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगने का दिखावा करते थे. मोदी जी चुनावों में बार-बार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा और वादा किया था. क्या हुआ उस वादे और […]
विज्ञापन
पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री व विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार केंद्र से बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगने का दिखावा करते थे. मोदी जी चुनावों में बार-बार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा और वादा किया था. क्या हुआ उस वादे और घोषणा का. यह भी जुमला था क्या. उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि रविवार को सही समय है.
अपने नेता मोदी जी से विशेष राज्य की घोषणा करवाइए. मोदी जी से डरिये मत बिहार का हक़ मांगिये विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि बेगूसराय निवासी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर पिंटू सिंह की शहादत पर सबों को गर्व है. आतंकियों से लड़ते हुए कश्मीर में शहीद हुए सभी वीर जवानों को शत-शत नमन.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










