आज जंक्शन होकर आने-जाने वाली 14 एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला गया रूट, जानें
Updated at : 03 Mar 2019 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

ट्रेनें पटना जंक्शन पहुंचेंगी पटना : रविवार को गांधी मैदान में आयोजित रैली को लेकर 18 रैली स्पेशल ट्रेनें पटना जंक्शन पहुंच रही हैं. नियमित ट्रेनों का परिचालन अस्त-व्यस्त नहीं हो, इसको लेकर पूमरे ने झाझा-पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड पर चलनेवाली अप-डाउन की 14 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. इन ट्रेनों […]
विज्ञापन
ट्रेनें पटना जंक्शन पहुंचेंगी
पटना : रविवार को गांधी मैदान में आयोजित रैली को लेकर 18 रैली स्पेशल ट्रेनें पटना जंक्शन पहुंच रही हैं. नियमित ट्रेनों का परिचालन अस्त-व्यस्त नहीं हो, इसको लेकर पूमरे ने झाझा-पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड पर चलनेवाली अप-डाउन की 14 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है.
इन ट्रेनों का बदला गया रूट
2 मार्च को हावड़ा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस झाझा–पटना.
3 मार्च को कोलकाता से खुलने वाली ट्रेन संख्या 11105 कोलकाता-झांसी प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस झाझा-पटना.
3 मार्च को कोलकाता से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12317 कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस झाझा–पटना.
1 मार्च को डिब्रूगढ़ से चल कर 3 मार्च को पटना पहुंचने वाली ट्रेन संख्या 14055 डिब्रूगढ़–दिल्ली बह्मपुत्र मेल.
3 मार्च को भागलपुर से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12335 भागलपुर–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस.
3 मार्च को भागलपुर से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12367 भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस.
1 मार्च को ओखा से खुल चुकी ट्रेन संख्या 15635 ओखा–गुवाहाटी एक्सप्रेस.
2 मार्च को मुंबई से खुल चुकी ट्रेन संख्या 15645 लोकमान्य तिलक–गुवाहाटी एक्सप्रेस.
2 मार्च को अजमेर से खुल चुकी ट्रेन संख्या 13424 अजमेर–भागलपुर एक्सप्रेस.
2 मार्च को सूरत से खुल चुकी ट्रेन संख्या 22947 सूरत– भागलपुर एक्सप्रेस.
2 मार्च को दिल्ली से खुल चुकी ट्रेन संख्या 14056 दिल्ली–डिब्रूगढ़ बह्मपुत्र एक्सप्रेस.
2 मार्च को आनंद विहार से खुल चुकी ट्रेन संख्या 13430 आनंद विहार–मालदा टाउन एक्सप्रेस.
2 मार्च को देहरादून से खुल चुकी ट्रेन संख्या 12328 देहरादून–हावड़ा उपासना एक्सप्रेस.
3 मार्च को वाराणसी से खुलने वाली ट्रेन संख्या 13134 वाराणसी–सियालदह एक्सप्रेस.
सप्ताह में एक दिन चलेगी हमसफर एक्स
पटना : रेलवे बोर्ड की ओर से पटना-बेंगलुरु के बीच हमसफर एक्सप्रेस की सौगात दी गयी. समारोह में बांकीपुर विधायक नितिन नवीन के साथ-साथ पूर्व मध्य रेल के एजीएम व रेलमंडल के एडीआरएम अरविंद रजक उपस्थित थे. जमुई में कार्यक्रम से रेलमंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो लिंक के माध्यम से हरी झंडी दिखा पटना-बेंगलुरु हमसफर एक्सप्रेस को उद्घाटन ट्रेन के रूप में रवाना किया. हालांकि, पटना-बेंगलुरु के बीच नियमित रूप से 10 मार्च के बाद सप्ताह में एक दिन जायेगी व आयेगी.
ट्रेन संख्या 22353/22354 पटना-बानसवाडि (बेंगलुरु)-पटना हमसफर एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 10 मार्च से बानसवाडि (बेंगलुरु) और 14 मार्च से पटना से सुनिश्चित की जायेगी. ट्रेन संख्या 22353 पटना-बानसवाडि (बेंगलुरु) हमसफर एक्सप्रेस पटना से प्रत्येक गुरुवार को रात्रि 8:15 बजे खुलेगी और शनिवार को रात्रि 9:00 बजे बानसवाडि (बेंगलुरु) पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




