पटना : कल होगा 111.55 करोड़ रुपये के आंख अस्पताल का शिलान्यास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में बनने वाले 111 करोड़ 55 लाख रुपये के नये अस्पताल का शिलान्यास दो मार्च को किया जायेगा. शिलान्यास केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हाथों किया जायेगा. जानकारी देते हुए मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने बताया कि आइजीआइएमएस के आंख विभाग को क्षेत्रीय चक्षु संस्थान के रूप […]
विज्ञापन
पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में बनने वाले 111 करोड़ 55 लाख रुपये के नये अस्पताल का शिलान्यास दो मार्च को किया जायेगा. शिलान्यास केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हाथों किया जायेगा.
जानकारी देते हुए मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने बताया कि आइजीआइएमएस के आंख विभाग को क्षेत्रीय चक्षु संस्थान के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से 111 करोड़ 55 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है. इस राशि से आइजीआइएमएस परिसर में ही स्टेट हेल्थ सोसाइटी के बग�� में जमीन चिह्नित की गयी है. करीब 17 हजार वर्ग मीटर में चार मंजिला नया भवन करीब 89 करोड़ रुपये से बनेगा.
कल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 180 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास दो मार्च को किया जायेगा. शिलान्यास केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा करेंगे. पीएमसीएच प्रशासन ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उस दिन रहेंगे या नहीं फिलहाल पत्र नहीं मिला है.
अगर उनके आने का पत्र प्राप्त होता है तो मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के हाथों ही शिलान्यास होगा. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार व अन्य लोग मौजूद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










