पटना : देशहित में एनडीए तीन मार्च की रैली करे स्थगित : तेजस्वी यादव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2019 7:39 AM

विज्ञापन

पटना : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा है कि देशहित में एनडीए को तीन मार्च की रैली स्थगित कर देनी चाहिए और संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए. मौजूदा राष्ट्रीय सुरक्षा की परिस्थितियों के मद्देनजर पूरा देश अपने जांबाज पायलट की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहा है. सभी […]

विज्ञापन
पटना : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा है कि देशहित में एनडीए को तीन मार्च की रैली स्थगित कर देनी चाहिए और संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए.
मौजूदा राष्ट्रीय सुरक्षा की परिस्थितियों के मद्देनजर पूरा देश अपने जांबाज पायलट की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहा है. सभी विपक्षी दलों की बैठक में बुधवार को तय किया गया है कि इस माहौल में कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं हो. तेजस्वी ने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर जहानाबाद में होने वाला कार्यक्रम अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है.
वहीं, राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि अभी राष्ट्रीय सुरक्षा की परिस्थितियों के बावजूद भाजपा द्वारा राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना दुर्भाग्यपूर्ण है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जहानाबाद के पूर्व घोषित कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. कांग्रेस ने एआइसीसी की बैठक स्थगित कर दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन