पटना एयरपोर्ट पर और भी बढ़ायी गयी सुरक्षा

Updated at : 27 Feb 2019 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट पर और भी बढ़ायी गयी सुरक्षा

पटना : भारतीय वायुसेना के पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकी शिविरों पर कार्रवाई करने के बाद बदले माहौल में किसी तरह की आतंकवादी या विध्वंसक कार्रवाई का मुकाबला करने के लिए देश के अन्य एयरपोर्ट की तरह पटना एयरपोर्ट पर भीसुरक्षा बढ़ा दी गयी है. इसके अंतर्गत इसके चहारदीवारी के चारों ओर पेट्रोलिंग बढ़ा […]

विज्ञापन
पटना : भारतीय वायुसेना के पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकी शिविरों पर कार्रवाई करने के बाद बदले माहौल में किसी तरह की आतंकवादी या विध्वंसक कार्रवाई का मुकाबला करने के लिए देश के अन्य एयरपोर्ट की तरह पटना एयरपोर्ट पर भीसुरक्षा बढ़ा दी गयी है. इसके अंतर्गत इसके चहारदीवारी के चारों ओर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गयी है.
वाच टावरपर तैनात जवानों की संख्या भी बढ़ा दी गयी है. बिना पहचान पत्रदेखे या सम्यक जांच पड़ताल के एयरपोर्ट ऑथोरिटी और एयरलाइंस कर्मियों को भी टर्मिनल भवन और सिक्यूरिटी होल्ड एरिया में नहीं जाने आने दिया जा रहा है. विदित हो कि पुलवामा हमले के बाद से ही पटना एयरपोर्ट पर हाई इलर्ट था. अब सुरक्षा और भी बढ़ा दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन