पटना : राशन दुकान नियुक्त करने को एक मार्च तक सरकार ने दिया अल्टीमेटम

Updated at : 26 Feb 2019 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : राशन दुकान नियुक्त करने को एक मार्च तक सरकार ने दिया अल्टीमेटम

13 जिलों में नयी राशन दुकान खोलने की प्रक्रिया में सुस्ती 13 हजार दुकानों में 4807 को ही मिला है लाइसेंस पटना : सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद तेरह जिलों में राशन दुकानदारों की नियुक्ति की रफ्तार धीमी है. बांका, अरवल, औरंगाबाद, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, रोहतास, किशनगंज, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर व वैशाली […]

विज्ञापन
13 जिलों में नयी राशन दुकान खोलने की प्रक्रिया में सुस्ती
13 हजार दुकानों में 4807 को ही मिला है लाइसेंस
पटना : सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद तेरह जिलों में राशन दुकानदारों की नियुक्ति की रफ्तार धीमी है. बांका, अरवल, औरंगाबाद, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, रोहतास, किशनगंज, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर व वैशाली में नयी राशन दुकान खोलने की प्रक्रिया पूरी करने में अधिकारी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं.
इससे लोगों को जन वितरण प्रणाली की सुविधा नहीं मिल रही है. सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में दो किलोमीटर व शहरी क्षेत्र में एक किलोमीटर के दायरे में लोगों को राशन दुकान से अनाज मिले, इसको लेकर नयी राशन दुकान खोलने का निर्णय लिया है. लाइसेंस जारी करने में लापरवाही को लेकर खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त को एक मार्च तक अपने स्तर से कठिनाई दूर कर दुकानदारों को नियुक्ति करने को कहा है. सरकार के आदेश पर अमल हुआ तो अगले चार दिनों में बाकी के पांच हजार सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानें खुल जायेंगी.
13 हजार राशन दुकानें खुलेंगी : सरकार ने लोगों को सुविधा मुहैया कराने के लिए राज्य भर में 13 हजार 96 नयी राशन दुकान खोलने का निर्णय लिया है. इसके एवज में 29 जनवरी, 2019 तक मात्र 4807 राशन दुकान को लाइसेंस जारी हुआ है. 2842 राशन दुकान का लाइसेंस जारी करने के लिए सब कुछ तैयार होने के बावजूद लाइसेंस जारी नहीं किया गया है. लाइसेंस जारी करने का काम जुलाई 2018 से चल रहा है.
प्रमंडलीय आयुक्त करेंगे कार्रवाई : विभाग ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त को नयी राशन दुकान के लाइसेंस जारी करने में हो रही कठिनाई को दूर करने के संबंध में कार्रवाई करने के लिए लिखा है. इसके लिए शिविर लगा कर लाइसेंस जारी करने के लिए कहा गया है.
िजलों में दुकानों की रिक्ति वअब तक जारी किये गये लाइसेंस
जिला रिक्ति लाइसेंस
बांका 328 14
अरवल 53 7
औरंगाबाद 239 25
खगड़िया 240 28
लखीसराय 198 88
मुंगेर 211 64
नालंदा 279 59
रोहतास 576 24
किशनगंज 323 12
गोपालगंज 262 शून्य
पश्चिम चंपारण 350 51
मुजफ्फरपुर 565 71
वैशाली 570 शून्य
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन