फुलवारीशरीफ : परसा बाजार में पाॅल्ट्री फार्म में लगी आग, लाखों की क्षति
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : परसा बाजार थाना के सकरैचा पंचायत के चिहुट गांव में शनिवार की देर रात एक पाॅल्ट्री फार्म में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये की क्षति होने की आशंका है. इस अग्निकांड में फार्म की मुर्गियां,बतख, बकरी, बटेर, कार और बाइक समेत अन्य मशीनें जल कर राख हो गयीं. मजे की बात […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : परसा बाजार थाना के सकरैचा पंचायत के चिहुट गांव में शनिवार की देर रात एक पाॅल्ट्री फार्म में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये की क्षति होने की आशंका है. इस अग्निकांड में फार्म की मुर्गियां,बतख, बकरी, बटेर, कार और बाइक समेत अन्य मशीनें जल कर राख हो गयीं.
मजे की बात यह है कि आग लगने के तीन घंटे के बाद दमकल की गाड़ी आयी तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था. इस संबंध में पाॅल्ट्री फार्म के संचालक गोलू कुमार ने बताया कि मैं और मेरा स्टाफ मंटू रात दो बजे तक जागे हुए थे. तीन बजे के आसपास अचानक फार्म में धुआं उठता देखा तो दौड़े तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी.
गांव के लोग दौड़े और अपने स्तर पर बड़ी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया गया. तीन घंटे के बाद सुबह छह बजे दमकल की गाड़ी आयी तब तक एक हजार मुर्गियां,पचास बकरियां , 250 बत्तख , 100 से अधिक बटेर के अलावा स्विफ्ट डाइजर कार ,पल्सर मोटरसइिकल व अन्य मशीनें जल कर राख हो गये.
संचालक ने अज्ञात असामाजिक तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया है. उसके मुताबिक करीब 25 लाख रुपये की क्षति हुई है. इस मामले में परसा बाजार थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










