मसौढ़ी : कागजात ठीक कराने को लेकर अंचल में लग रही भीड़

मसौढ़ी : इन दिनों अनुमंडल के तीनों प्रखंडों मसौढ़ी व धनरूआ एवंपुनपुन प्रखंड के किसानों की भीड़ अपने संबंधित अंचल कार्यालय में लग रही है .कारण है प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लिए किये जाने वाले आवेदन के साथ रैयती भूमि के प्रमाणिक साक्ष्य के रूप मे लगान रसीद या भूमि स्वामित्व प्रमाणपत्र का होना […]
मसौढ़ी : इन दिनों अनुमंडल के तीनों प्रखंडों मसौढ़ी व धनरूआ एवंपुनपुन प्रखंड के किसानों की भीड़ अपने संबंधित अंचल कार्यालय में लग रही है .कारण है प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लिए किये जाने वाले आवेदन के साथ रैयती भूमि के प्रमाणिक साक्ष्य के रूप मे लगान रसीद या भूमि स्वामित्व प्रमाणपत्र का होना .बहुतेरे किसान ऐसे हैं जिन्होंने इन कागजात को नहीं बनाया है .
अब तक प्राप्त आंकड़ों की बात करें तो मसौढ़ी अंचल में दाखिल खारिज का कुल प्राप्त आवेदन का करीब 45 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है . वहीं धनरूआ में इसकी संख्या 50 प्रतिशत तक पहुंच गयी है .पुनपुन अंचल की जानकारी नहीं मिल पायी क्योंकि कार्यालय में इसे बताने के लिए कोई उपलब्ध नहीं था. जब इस संबंध मे पुनपुन अंचल पदाधिकारी के सरकारी नंबर पर फोन किया गया तो उनकी घंटी बजती रही, लेकिन वे फोन रिसीव नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




