पटना : 20 दिनों में स्वाइन फ्लू के 16 मरीज मिले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Feb 2019 9:02 AM
विज्ञापन
इंतजाम के दावों के बीच बढ़ रहा मर्ज, नहीं कराया जा रहा सर्वे पटना : चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम के दावों के बीच राजधानी पटना में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. सोमवार को फिर से स्वाइन फ्लू के दो मरीज मिले. इसके साथ ही 20 दिनों के अंदर पटना […]
विज्ञापन
इंतजाम के दावों के बीच बढ़ रहा मर्ज, नहीं कराया जा रहा सर्वे
पटना : चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम के दावों के बीच राजधानी पटना में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. सोमवार को फिर से स्वाइन फ्लू के दो मरीज मिले.
इसके साथ ही 20 दिनों के अंदर पटना जिले में इस बीमारी के अब तक 16 केस हो गये. डॉक्टरों की मानें, तो बदलते मौसम में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ गया है. दूसरी ओर मरीजों की मानें, तो इलाज के लिए सही इंतजाम नहीं होने के कारण मामले बढ़ रहे हैं. स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर पीएमसीएच, एनएमसीएच व संक्रामक रोग अस्पताल में 10 बेडों का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है.
जहां मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर बचाव के कुछ भी इंतजाम नहीं किये गये हैं. न तो कॉलोनियों आदि जगहों पर सर्वे कराया जा रहा और न ही बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की जा रही है. जानकारों की मानें तो अगर सर्वे कराया जाता तो पता चल जाता कितने मरीज को स्वाइन फ्लू है जो जांच के लिए अभी तक अस्पताल नहीं पहुंच पाये हैं.
गार्डिनर रोड अस्पताल के अधीक्षक डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत होने पर नजदीकी अस्पताल या डॉक्टर से परामर्श लें. भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें. खांसी, जुकाम होने पर मुंह को ढ़क कर रखें, हाथ मिलाने से भी परहेज करें.
सर्दी, खांसी, जुकाम में नहीं बरतें लापरवाही : स्वाइन फ्लू को लेकर आगाह करते हुए गार्डिनर रोड अस्पताल के अधीक्षक डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत होने पर नजदीकी अस्पताल या डॉक्टर से परामर्श लें. भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें. खांसी, जुकाम होने पर मुंह को ढ़क कर रखें, हाथ मिलाने से भी परहेज करें.
वायरस का खतरा दो से तीन गुना बढ़ा
पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि स्वाइन फ्लू का वायरस वातावरण में फैला हुआ है. एक साल में दो बार यह वायरस एक्टिव होता है. तापमान में कमी के कारण फ्लू का खतरा दो से तीन गुना बढ़ गया है. रात में सर्द हवाएं भी चल रही हैं. ऐसे में स्वाइन फ्लू का वायरस तेजी से फैलता है. वहीं, सिविल सर्जन डॉ पीके झा ने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










