पटना : दुकानदार को गोली मारने के मामले में एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पटना : बुद्धा कॉलोनी थाने के बांस घाट इलाके में कफन बेचने वाले दुकानदार अवधेश साह को गाेली मारने के मामले में पुलिस ने चंदन कुमार को उसके छक्कन टोला स्थित घर से सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया. यह अजय कुमार व उदय कुमार का सहयोगी है. पुलिस अब इस मामले में अजय […]

विज्ञापन
पटना : बुद्धा कॉलोनी थाने के बांस घाट इलाके में कफन बेचने वाले दु��ानदार अवधेश साह को गाेली मारने के मामले में पुलिस ने चंदन कुमार को उसके छक्कन टोला स्थित घर से सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया. यह अजय कुमार व उदय कुमार का सहयोगी है. पुलिस अब इस मामले में अजय व उदय को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
दुकानदार अवधेश ने इन दोनों को गोली माने के मामले में नामजद आरोपित बनाया है और पुलिस को बताया है कि उन दोनों से बहस हुई थी और उदय ने उस पर गोली चला दी थी, जिसमें वह घायल हो गया था. पुलिस के अनुसार आपसी विवाद को लेकर यह घटना घटित हुई है. डीएसपी विधि व्यवस्था डॉ राकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है.
शराब बरामदगी के मामले में तीन के खिलाफ एफआइआर : पुलिस ने गोली मारने की घटना के बाद बांसघाट इलाके में छापेमारी की और काफी संख्या में शराब की बोतलों को बरामद कर लिया.
इस मामले में पुलिस ने अपने बयान पर लकड़ी दुकानदार संजय महतो समेत तीन के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है और उन सभी को भी पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि उक्त लकड़ी की दुकान की आड़ में संजय महतो शराब बिक्री करने का काम करता था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन