सूबे के 1.17 करोड़ छात्रों को मिड डे मील में मिलेगा दूध

रविशंकर उपाध्याय, पटना : राज्य के 1.17 करोड़ छात्रों को मिड डे मिल में अब दूध भी मिलेगा. बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन यानी कॉम्फेड ने पर्याप्त मात्रा में दूध की उपलब्धता के बाद इस आशय का प्रस्ताव मध्याह्न भोजन निदेशालय को दिया है. निदेशालय की सहमति के बाद उसे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य […]
रविशंकर उपाध्याय, पटना : राज्य के 1.17 करोड़ छात्रों को मिड डे मिल में अब दूध भी मिलेगा. बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन यानी कॉम्फेड ने पर्याप्त मात्रा में दूध की उपलब्धता के बाद इस आशय का प्रस्ताव मध्याह्न भोजन निदेशालय को दिया है. निदेशालय की सहमति के बाद उसे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पास भेजा गया है. इस पर अंतिम मुहर लगने के बाद मिड डे मिल के लाभुकों को इसका लाभ जल्द ही मिलने लगेगा.
कॉम्फेड के द्वारा फिलवक्त दूध की पर्याप्त उपलब्धता के बाद आंगनबाड़ी में प्रयोग के तौर पर 200 ग्राम का पाउडर दूध दिया जा रहा है. पटना, नालंदा, वैशाली, छपरा आदि जिलों में पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद 21 जिलों में बच्चों को दूध दिया जा रहा है. सभी 38 जिलों के आंगनबाड़ियों में दूध उपलब्ध कराने के लक्ष्य के बाद सूबे के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के करोड़ों लाभुकों तक इसे पहुंचाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










