महिलाओं ने यात्री बन ऑटो में काट ली जेब

Updated at : 28 Jun 2014 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने यात्री बन ऑटो में काट ली जेब

पटना: पटना जंकशन इलाके में फिर से लूटपाट व पॉकेटमारी करनेवाली महिलाओं का गिरोह सक्रिय हो गया है. इन महिलाओं ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रहनेवाले वेस्टर्न कोल फिल्ड लिमिटेड के ऑपरेटर पारसनाथ दूबे का पॉकेट टेंपो के अंदर ही काट लिया और फरार हो गयीं. पॉकेट में छह हजार नकद व मोबाइल था. महिलाओं […]

विज्ञापन

पटना: पटना जंकशन इलाके में फिर से लूटपाट व पॉकेटमारी करनेवाली महिलाओं का गिरोह सक्रिय हो गया है. इन महिलाओं ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रहनेवाले वेस्टर्न कोल फिल्ड लिमिटेड के ऑपरेटर पारसनाथ दूबे का पॉकेट टेंपो के अंदर ही काट लिया और फरार हो गयीं. पॉकेट में छह हजार नकद व मोबाइल था. महिलाओं के साथ टेंपोचालक भी मिला हुआ था.

श्री दूबे अपनी बेटी की शादी के लिए 25 जून को पटना पहुंचे थे. वे पटना जंकशन से राजेंद्रनगर में स्थित लड़के की घर क ी ओर टेंपो से निकले. टेंपो में पहले से ही दो महिलाएं बैठी थीं. चिरैयाटांड़ पुल पर एक और महिला टेंपो में बैठ गयी. राजेंद्रनगर पहुंचने के बाद जब वे पैसा निकालने लगे, तो उनका पॉकेट कटा था और पैसा व मोबाइल गायब था. वे जब तक कुछ समझते उससे पहले ही टेंपोचालक बिना पैसा लिये ही वहां से फरार हो गया.

अब तक नहीं पकड़ायीं
घटना के बाद पारसनाथ दूबे ने स्टेशन गोलंबर के पास स्थित ‘मे आइ हेल्प यू’ में मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में भी मामला दर्ज कराया. बताया जाता है कि खुद पारसनाथ दूबे उन महिलाओं को पहचानते हैं और उन्होंने एक महिला को पकड़ कर पॉकेटमारी में शामिल टेंपोचालक का भी पता लगा लिया है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक उन लोगों को नहीं पकड़ा गया है. वे घटना के बाद से ही दौड़ रहे हैं, लेकिन अभी तक आरोपित नहीं पकड़े गये है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन