पटना : 19 इंजीनियरिंग कॉलेजों में चार विषयों की होगी पढ़ाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य के 19 जिले में इंजीनियरिंग कॉलेजों में 2019-20 सत्र में चार विषयों की पढ़ाई आरंभ होगी. इन कॉलेजों की अस्थायी परिसर में ही पढ़ाई शुरू होगी. सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता के लिए लिखा गया […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के 19 जिले में इंजीनियरिंग कॉलेजों में 2019-20 सत्र में चार विषयों की पढ़ाई आरंभ होगी. इन कॉलेजों की अस्थायी परिसर में ही पढ़ाई शुरू होगी. सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता के लिए लिखा गया है.
मान्यता मिलने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन होगा. नवादा, किशनगंज, अररिया, मुंगेर, शिवहर, पश्चिम चंपारण, औरंगाबाद, कैमूर, गोपालगंज, मधुबनी, सीवान, जहानाबाद, अरवल, खगड़िया, बक्सर, भोजपुर, शेखपुरा, लखीसराय व समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेजों
में नये सत्र में पढ़ाई शुरू करने के लिए मान्यता ली जायेगी. फिलहाल इन जिलों में राजकीय पोलटेकनिक संस्थान के परिसर में ही इंजीनियरिंग कॉलेज चलेंगे.
पांच पॉलिटेक्निक संस्थानों में भी होगी पढ़ाई
औरंगाबाद, खगड़िया, अरवल, जहानाबाद व भोजपुर पोलटेकनिक संस्थानों में नये सत्र में पढ़ाई शुरू करने के लिए भी मान्यता ली जायेगी. इन संस्थानों में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स की पढ़ाई होगी. प्रत्येक संस्थान में 240 छात्रों का नामांकन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










