पटना सिटी : विवाह रचाने पहुंचे प्रेमी युगल पुलिस अभिरक्षा में, परिजनों का इंतजार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2019 4:06 AM

विज्ञापन

पटना सिटी : आलमगंज थाना पुलिस ने अनुमंडल कार्यालय में स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में विवाह करने आये प्रेमी युगल को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना पहुंची है. जहां पर काउंसिलिंग करायी गयी. हालांकि पुलिस ने दोनों के परिजनों को इसकी सूचना दी है. अब परिजनों के आने का इंतजार हो रहा है. दरअसल मामला यह […]

विज्ञापन

पटना सिटी : आलमगंज थाना पुलिस ने अनुमंडल कार्यालय में स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में विवाह करने आये प्रेमी युगल को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना पहुंची है. जहां पर काउंसिलिंग करायी गयी. हालांकि पुलिस ने दोनों के परिजनों को इसकी सूचना दी है. अब परिजनों के आने का इंतजार हो रहा है.

दरअसल मामला यह है कि छपरा के माधोपुर गांव निवासी युवक गोवा में मोबाइल दुकान में मैकेनिक था, वहीं पर यूपी मिर्जापुरी निवासी युवती जो गोवा में अपने बहन-बहनोई के साथ रहती थी. वहीं पर दोनों का प्यार हुआ था, वो युवती को लेकर यहां शादी के लिए कानूनी व कागजी प्रक्रिया पूरी करने रजिस्ट्री ऑफिस आया था.

इसी बीच में लड़की को नाबालिग बता कुछ लोगों ने हंगामा शुरु कर दिया. हंगामा की खबर पाकर मौके पर आलमगंज थाना पुलिस पहुंची, जहां से प्रेमी जोड़े को पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित थाना लाया गया. यहां पर दोनों खुद को बालिग बता रहे थे. दोनों को महिला हेल्पलाइन में काउंसिलिंग करायी जा रही है. आलमगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दोनों के परिजनों को बुलाया गया है. परिजनों के आने के बाद ही कोई निर्णय होगा, अभी पुलिस अभिरक्षा में है.

28 लीटर शराब जब्त
पटना सिटी. मालसलामी थाना पुलिस ने मसूरगंज मुहल्ला से मिनरल बोतल में भरे 28 लीटर देसी शराब जब्त किया है. इस मामले में गोबर्धन मांझी को गिरफ्तार किया गया है.
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दूध के कैन में उसे छिपा कर ले जा रहा था. पुलिस टीम को शक हुई, तो उसकी तलाशी ली गयी, जिसमें दो लीटर के 14 बोतल बरामद किया गया. इसमें 28 लीटर देसी शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन