लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे से मिले प्रशांत किशोर, शिवसेना को दे सकते हैं अपनी सेवा!

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2019 5:49 PM

विज्ञापन

मुंबई/पटना : जदयू उपाध्यक्ष और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को मुंबई में शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. प्रशांत किशोर ने मंगलवार को उद्धव ठाकरे से मुंबई में उनके निवास पर मुलाकात की. चर्चा है कि इस बैठक में पार्टी के सभी सांसद भी एकत्र हुए. शिवसेना के अध्यक्ष और प्रशांत […]

विज्ञापन

मुंबई/पटना : जदयू उपाध्यक्ष और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को मुंबई में शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. प्रशांत किशोर ने मंगलवार को उद्धव ठाकरे से मुंबई में उनके निवास पर मुलाकात की. चर्चा है कि इस बैठक में पार्टी के सभी सांसद भी एकत्र हुए. शिवसेना के अध्यक्ष और प्रशांत किशोर की इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चा होने लगी है. दोनों प्रमुख नेताओं के बीच आज हुई इस मुलाकात के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव से पहले प्रशांत किशोर शिवसेना को अपनी सेवा दे सकते हैं. हालांकि, इन चर्चाओं पर शिवसेना नेता संजय राऊत ने विराम लगाते हुए यह कहा कि दोनों के बीच मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार के तहत हुई है.

संजय राउत ने कहा, वह एनडीए के सहयोगियों में से एक के नेता हैं और उन्होंने उद्धव जी से इस संबंध में मुलाकात की. इसे एक शिष्टाचार यात्रा के रूप में देखें न कि राजनीतिक यात्रा के रूप में.’ गौर हो कि प्रशांत किशोर को राजनीतिक रणनीतिकार माना जाता है, 2014 में भाजपा को जिताने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है. इसके बाद कुछ दिन के लिए प्रशांत किशोर कांग्रेस के लिए भी काम किया. इसके बाद वह नीतीश कुमार के साथ जुड़ गए. बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के लिए पूरी रणनीति तैयार की. वर्तमान में प्रशांत किशोर को नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड का उपाध्यक्ष बनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन