पटना : हड़ताली मोड़ पर 40 साल पुराना अतिक्रमण तोड़ा

पटना : हड़ताली मोड़ के समीप सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बीते 40 वर्षों से अधिक समय से चला रहे दुकान पर शुक्रवार को प्रशासन ने कार्रवाई की. इतने पुराने अतिक्रमण मधुबन रेस्टोरेंट (रिताज बिरयानी एंड बार) को जिला प्रशासन की टीम ने 40 मिनट में ध्वस्त कर दिया. लगभग पूरे दिन हड़ताली मोड़ के […]
पटना : हड़ताली मोड़ के समीप सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बीते 40 वर्षों से अधिक समय से चला रहे दुकान पर शुक्रवार को प्रशासन ने कार्रवाई की. इतने पुराने अतिक्रमण मधुबन रेस्टोरेंट (रिताज बिरयानी एंड बार) को जिला प्रशासन की टीम ने 40 मिनट में ध्वस्त कर दिया. लगभग पूरे दिन हड़ताली मोड़ के पास चली कार्रवाई में जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया.
नगर निगम की शिकायत के आधार पर अंचल अधिकारी स्तर पर अतिक्रमणवाद संख्या 44/2018-19 मधुबन रेस्टोरेंट के खिलाफ अतिक्रमणवाद चलाया गया था, जिसमें पाया गया कि रेस्टोरेंट सरकारी जमीन पर चल रहा है. अतिक्रमण हटाने के दौरान शुरुआती दौर में दुकान स्तर पर विरोध किया गया.
इसके बाद एक एमएलसी के भाई भी वहां आ गये, लेकिन उसके बाद भी प्रशासन स्तर से कार्रवाई की गयी. इस दौरान शाम छह बजे के बाद तक मलबा हटाने का काम किया गया. इस दौरान निगम के अधिकारी शैलेश कुमार, शीला इरानी व जिला के विशेष कार्यक्रम पदाधिकारी विभा कुमारी के साथ सदर अंचल के सीओ पीके सिन्हा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










