बेऊर जेल से बाहर आते ही गरजे माले विधायक संदीप सौरव, बोले-ये तो सिर्फ शुरुआत है, आगे इससे भी बड़ा आंदोलन होगा

जेल से बाहर निकलने के बाद जानकारी देते माले विधायक संदीप सौरव
NEET पेपर लीक के विरोध में आंदोलन के बाद गिरफ्तार माले विधायक संदीप सौरव बेऊर जेल से रिहा हो गए हैं. जेल से बाहर निकलते ही उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि यह आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि यह तो सिर्फ शुरुआत है. छात्रों की रिहाई और मंत्री के इस्तीफे पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Bihar Students Protest : NEET पेपर लीक के विरोध में हुए छात्र आंदोलन के बाद गिरफ्तार किए गए माले विधायक संदीप सौरव बुधवार को बेऊर जेल से रिहा हो गए. जेल से बाहर निकलते ही उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोला. संदीप सौरव ने कहा कि "यह आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है. यह तो सिर्फ शुरुआत है, आगे इससे भी बड़ा आंदोलन होगा. उन्होंने दावा किया कि छात्रों के संघर्ष के आगे सरकार को झुकना पड़ा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उसी का परिणाम है.
यह छात्रों की जीत है, सरकार को झुकना पड़ा
जेल से बाहर आने के बाद प्रभात खबर से बातचीत में संदीप सौरव ने कहा कि यह छात्रों की जीत है. उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान छात्रों पर जिस तरह का दमन हुआ, उसका जवाब सरकार को देना पड़ा. उन्होंने कहा, .सरकार को आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना पड़ा. लेकिन सिर्फ एक मंत्री के इस्तीफे से सिस्टम नहीं बदलेगा. इसके लिए आगे भी लड़ाई लड़नी होगी.
बोले माले विधायक-जेल का अनुभव अच्छा रहा
संदीप सौरव ने कहा कि जेल में उनका अनुभव अच्छा रहा. उन्होंने बताया कि जेल के अंदर अखबार और टीवी की सुविधा थी. वहीं से उन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जानकारी मिली. उन्होंने कहा कि इस्तीफे की खबर जरूर आई, लेकिन इससे पूरी व्यवस्था में बदलाव नहीं होगा. छात्रों की लड़ाई अभी जारी रहेगी.
जेल से छूटे छात्रों ने भी सुनाई अपनी कहानी
संदीप सौरव के साथ रिहा हुए कई छात्रों ने भी जेल के अंदर के अनुभव साझा किए. छात्र अमन कुमार लाल ने कहा कि जेल एक तरह की "यूनिवर्सिटी" है, जहां बहुत कुछ सीखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि अगर छात्रों पर फिर से बर्बरता हुई तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे. छात्र सकीब ने बताया कि जेल प्रशासन को पता था कि वे छात्र हैं, इसलिए उनके साथ अच्छा व्यवहार किया गया. वहीं नैतिक और सोनू कुमार ने बताया कि जेल में अखबार मिलता था. अखबार से ही उन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जानकारी मिली, जिससे उन्हें लगा कि उनका आंदोलन बेकार नहीं गया.
जेल के बाहर हुआ जोरदार स्वागत
दिशा संगठन के छात्र नेता आशीष भी जेल से रिहा हुए. जेल के बाहर समर्थक ढोल, माला और फूल लेकर पहुंचे थे. रिहा हुए छात्रों का जोरदार स्वागत किया गया. कई परिजनों ने प्रभात खबर की रिपोर्टिंग की भी सराहना की.
FIR को लेकर भी उठा नया विवाद
इस बीच छात्र आंदोलन से जुड़ी FIR पर भी सवाल उठने लगे हैं। किशनगंज के रहने वाले मोहम्मद सदाकत कोनन राही ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दावा किया कि वह पिछले चार महीने से रूस में हैं. प्रदर्शन के दिन भी वह रूस में ही थे, लेकिन इसके बावजूद उनका नाम FIR में जोड़ दिया गया. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और FIR की समीक्षा की मांग की है.
आंदोलन पर अभी विराम नहीं
संदीप सौरव और रिहा हुए छात्रों के बयानों से साफ है कि वे इस आंदोलन को खत्म नहीं मान रहे हैं. उनका कहना है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी उनकी लड़ाई जारी रहेगी और जरूरत पड़ी तो छात्र फिर सड़कों पर उतरेंगे.
इसे भी पढ़ें: नौबतपुर में कुरियर कंपनी की महिला कर्मचारी को मारी गई तीन गोलियां, गंभीर हालत में एम्स रेफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










