पटना : पेट में पांच छेद कर पांच सेमी का निकाला सिस्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : भागलपुर की रहने वाली 19 वर्षीय कहकशां परवीन को लंबे समय से पेट में दर्द, खाना पचने, खाने में परेशानी व सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. बढ़ती परेशानी को देख पहले परिजन बेंगलुरु ले कर गये, जहां डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन करने की बात कही. उसके बाद परिजन आइजीआइएमएस आये, जहां […]
विज्ञापन
पटना : भागलपुर की रहने वाली 19 वर्षीय कहकशां परवीन को लंबे समय से पेट में दर्द, खाना पचने, खाने में परेशानी व सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. बढ़ती परेशानी को देख पहले परिजन बेंगलुरु ले कर गये, जहां डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन करने की बात कही.
उसके बाद परिजन आइजीआइएमएस आये, जहां जीआइ सर्जरी विभाग में सीटी स्कैन व एमआरआइ जांच की तो पता चला कि महिला की पित्त की थैली में कोलेडोकल सिस्ट है. 24 जनवरी को जीआइ सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर सिस्ट निकाला. महिला की सर्जरी आइजीआइएमएस के जीआइ सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनीष मंडल व डॉ राकेश कुमार सिंह की देखरेख में की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










