बिहार : पछुआ हवा ने बढ़ायी ठंड, मौसम में बदलाव के आसार कम

पटना : बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को मौसम साफ है और धूप खिली हुई है. लेकिन, ठंडी पछुआ हवा के कारण ठंड एक बार फिर बढ़ गयी है. इसके साथ ही पिछले दिनों की तुलना करें तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है. राजधानी पटना का […]
पटना : बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को मौसम साफ है और धूप खिली हुई है. लेकिन, ठंडी पछुआ हवा के कारण ठंड एक बार फिर बढ़ गयी है. इसके साथ ही पिछले दिनों की तुलना करें तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है. राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 8.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान भी 22.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
वहीं, बिहार के गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान बढ़ कर 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पछुआ हवा के कारण पूरे राज्य में ठंड बढ़ी हुई है. राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गयी है. अगले एक-दो दिनों के अंदर राज्य के मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार कम दिख रहे है. आनेवाले एक-दो दिन में मौसम साफ रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




