ePaper

प्रियंका वाड्रा पर बिहार के मंत्री का बयान भाजपा की बौखलाहट और महिला विरोधी सोच का प्रमाण : कांग्रेस

Updated at : 25 Jan 2019 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका वाड्रा पर बिहार के मंत्री का बयान भाजपा की बौखलाहट और महिला विरोधी सोच का प्रमाण : कांग्रेस

नयी दिल्ली/पटना : कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता विनोद नारायण झा के विवादित बयान को लेकर भाजपा की आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह सत्तारूढ़ पार्टी की बौखलाहट और महिला विरोधी सोच को दिखाता है. पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने संवाददाताओं से कहा, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/पटना : कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता विनोद नारायण झा के विवादित बयान को लेकर भाजपा की आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह सत्तारूढ़ पार्टी की बौखलाहट और महिला विरोधी सोच को दिखाता है. पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के बावजूद विनोद नारायण झा ने जो बयान दिया है वो भाजपा की महिला विरोधी सोच का एक और उदाहरण है.’

उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा में प्रधानमंत्री से लेकर उनके मंत्री और उनके मुख्यमंत्रियों से लेकर उनके सांसद व विधायक तक, विरोधी पार्टियों की महिला नेताओं के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां करते रहे हैं. ऐसी टिप्पणियां करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, बल्कि उनकी पदोन्नति होती है. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.’ प्रियंका ने कहा,‘‘ यह पूरी तरह हार के कगार पर खड़ी भाजपा की बौखलाहट और खिसियाहट को दिखाता है.’

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में कदम रखने पर झा ने विवादित बयान दिया और कहा, ‘‘वोट खूबसूरत चेहरों के आधार पर नहीं मिलते हैं. इसके अलावा वह राबर्ट वाड्रा की पत्‍नी हैं जिन पर जमीन घोटाले तथा भ्रष्‍टाचार के कई मामलों में शामिल होने का आरोप है. वह बहुत सुंदर हैं लेकिन इससे उलट उनकी कोई राजनीतिक उपलब्धि नहीं है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन