ePaper

गिरिराज सिंह ने प्रियंका गांधी को बधाई तो दी, लेकिन कटाक्ष करते हुए कहा...

Updated at : 23 Jan 2019 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
गिरिराज सिंह ने प्रियंका गांधी को बधाई तो दी, लेकिन कटाक्ष करते हुए कहा...

पटना : प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर बिहार के नेताओं ने बुधवार को मिश्रित प्रतिक्रिया व्यक्त की. इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रियंका को बधाई तो दी, लेकिन साथ ही कटाक्ष करते हुए कहा कि एक निजी कंपनी में सीएमडी किसी […]

विज्ञापन

पटना : प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर बिहार के नेताओं ने बुधवार को मिश्रित प्रतिक्रिया व्यक्त की. इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रियंका को बधाई तो दी, लेकिन साथ ही कटाक्ष करते हुए कहा कि एक निजी कंपनी में सीएमडी किसी को किसी भी पद पर नियुक्त कर सकता है. वहीं, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि प्रियंका पहले से ही कांग्रेस के भीतर सक्रिय और प्रभावशाली रही हैं, इसलिए उन्हें पार्टी में कोई पद दिए जाने का मामला बहुत महत्व नहीं रखता.

जबकि, जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने प्रियंका की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी और इसे भारतीय राजनीति में बहुप्रतीक्षित पदार्पण में से एक बताया. चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया कि यह भारतीय राजनीति में बहुप्रतीक्षित पदार्पण में से एक है. हालांकि, लोग उनके राजनीति में प्रवेश के समय, उनकी सटीक भूमिका और आवंटित पद को लेकर बहस कर सकते हैं लेकिन मेरे लिए असली खबर यह है कि उन्होंने आखिरकार यह फैसला ले लिया. उन्होंने प्रियंका गांधी को बधाई और शुभकामनाएं दी.

उधर, राजद नेता और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने इसे कांग्रेस के भीतर बेहतर बदलाव की संज्ञा देते हुए कहा कि प्रियंका अपनी दादी एवं दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिलती-जुलती हैं और उन्होंने उनके मूल्यों को भी आत्मसात किया है. इससे कांग्रेस और उसके सभी सहयोगियों की संभावनाएं प्रबल होंगी. वहीं, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर महागठबंधन का कोई घटक मजबूत होता है तो इससे पूरे गठबंधन को फायदा होगा. उधर, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी और बिहार विधान परिषद में कांग्रेस सदस्य प्रेम चंद्र मिश्र द्वारा प्रियंका को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई दी.

ये भी पढ़ें… प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर बोले शरद यादव, कांग्रेस का फैसले स्वागतयोग्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन