दानापुर : शव नहीं देने पर हंगामा, निजी अस्पताल के कर्मियों ने पत्रकारों को हॉकी स्टिक से पीटा
Updated at : 22 Jan 2019 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

दानापुर : थाना क्षेत्र के खगौल रोड में तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. गंभीरावस्था में दोनों को सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां दोनों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही थी. जख्मी दोनों […]
विज्ञापन
दानापुर : थाना क्षेत्र के खगौल रोड में तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
गंभीरावस्था में दोनों को सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां दोनों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही थी. जख्मी दोनों युवक विकास कुमार (पुनपुन, स्वेथाई) एवं विकास कुमार (शाहपुर,मठियापुर) के रहने वाले हैं. दोनों रिश्तेदार हैं.
बताया जाता है कि दोनों बाइक से खगौल की ओर से आ रहे थे. इसी क्रम में निजी अस्पताल के निकट डिवाइडर से बाइक से टकरा गयी. इलाज के दौरान पुनपुन निवासी विकास की मौत हो गयी. अस्पताल प्रशासन परिजनों को पैसे को लेकर शव नहीं दे रहा था. इसे लेकर परिजन विरोध करते हुए अस्पताल में हंगामा कर रहे थे.
घटना की सूचना पाकर प्रभात खबर के प्रतिनिधि संजय पांडेय ,एक दैनिक समाचार पत्र के रिपोर्टर विशाल कुमार व एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर समाचार संकलन करने पहुंचे. इसी दौरान निजी अस्पताल के गुर्गों ने रॉड व हॉकी स्टिक से मारपीट कर तीनों पत्रकारों के सिर फोड़ दिया. जख्मी संजय व विशाल को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संजय को सिर में 14 टाके लगे हैं. उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है.
संजय का मोबाइल भी अस्पताल वालों ने छीन लिया है. मौके पर पहुंची पुलिस पर अस्पताल के गुर्गों ने पथराव भी किया. थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




