पटना : चारों थानों के गश्ती पदाधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू
Updated at : 20 Jan 2019 3:34 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : एटीएम काट कर पैसे निकालने के मामले में चार थानों जक्कनपुर, कदमकुआं, सुल्तानगंज व आलमगंज के गश्ती टीम के चार पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. यह एसएसपी के आदेश पर हुआ है. एसएसपी गरिमा मलिक ने एटीएम काट कर पैसे निकालने के मामले को गंभीरता से लेते हुए […]
विज्ञापन
पटना : एटीएम काट कर पैसे निकालने के मामले में चार थानों जक्कनपुर, कदमकुआं, सुल्तानगंज व आलमगंज के गश्ती टीम के चार पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. यह एसएसपी के आदेश पर हुआ है.
एसएसपी गरिमा मलिक ने एटीएम काट कर पैसे निकालने के मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों थानों के उस इलाके में गश्ती पदाधिकारियों से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था. उनसे यह पूछा गया था कि जब अपराधी एटीएम काट कर पैसे निकाल रहे थे तो उस समय वे कहां थे. इसके बाद एक गश्ती पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण का जवाब दिया. लेकिन तीन गश्ती पदाधिकारी ने जवाब तक नहीं दिया. इसके बाद एसएसपी ने चारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दे दिया और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि चारों थानों के गश्ती पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. विदित हो कि अपराधियों ने 15 जनवरी की रात चार थाना इलाके में चार एटीएम को काट कर 35 लाख रुपये निकाल कर ले भागे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




