पटना : कुछ लोगों को बेगानी शादी में बेवजह नाचने की आदत : सुशील मोदी

Updated at : 13 Jan 2019 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : कुछ लोगों को बेगानी शादी में बेवजह नाचने की आदत : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील माेदी ने कहा है कि यूपी में भाजपा के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सपा-बसपा ने वजूद बचाने के लिए गठबंधन किया है. कांग्रेस के लिए 80 में से केवल दो लोकसभा सीटें छोड़कर राहुल गांधी को उनकी हैसियत बता दी गयी. बिहार की 40 में से 12 सीटों पर लड़ने […]

विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील माेदी ने कहा है कि यूपी में भाजपा के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सपा-बसपा ने वजूद बचाने के लिए गठबंधन किया है.
कांग्रेस के लिए 80 में से केवल दो लोकसभा सीटें छोड़कर राहुल गांधी को उनकी हैसियत बता दी गयी. बिहार की 40 में से 12 सीटों पर लड़ने का दावा करने वाली कांग्रेस की गलतफहमी भी जल्द टूटने वाली है. राजद की यूपी में कोई हैसियत नहीं है, फिर भी लालू प्रसाद की पार्टी खुश हो रही है. कुछ लोगों को बेगानी शादी में बेवजह नाचने की आदत होती है.
सुशील मोदी ने कहा कि राजग सरकार ने 13000 कौशल विकास केंद्र खोल कर एक करोड़ युवाओं को 375 व्यायवसायिक विधाओं में रोजगार पाने का प्रशक्षिण दिया. मुद्रा योजना के तहत 14 करोड़ से अधिक लोगों को 653 लाख करोड़ के आसान कर्ज देकर उद्यमी बनाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन