पटना : 38 जिलों के किसान लेंगे भाग, मिलेगा पुरस्कार

Updated at : 08 Jan 2019 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 38 जिलों के किसान लेंगे भाग, मिलेगा पुरस्कार

राजभवन में 12 फरवरी को उद्यान प्रदर्शनी पटना : राजभवन में राज्य स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी आयोजित होगी. इसमें किसानों को पुरस्कृत भी किया जायेगा. खास बात यह है कि इस प्रदर्शनी का लुत्फ आम लोग भी उठा सकेंगे. प्रदर्शनी के माध्यम से बागवानी के लिए किसानों व आमजन को प्रेरित किया जायेगा. 12 फरवरी को […]

विज्ञापन
राजभवन में 12 फरवरी को उद्यान प्रदर्शनी
पटना : राजभवन में राज्य स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी आयोजित होगी. इसमें किसानों को पुरस्कृत भी किया जायेगा. खास बात यह है कि इस प्रदर्शनी का लुत्फ आम लोग भी उठा सकेंगे. प्रदर्शनी के माध्यम से बागवानी के लिए किसानों व आमजन को प्रेरित किया जायेगा. 12 फरवरी को प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल करेंगे. सोमवार को राजभवन में राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई.
उद्यान प्रदर्शनी के संयोजन की जिम्मेदारी सबौर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय को दी गयी. प्रदेश के सभी 38 जिलों से फल-फूल और सब्जी एवं सुगंधित पौधों के उत्पादन किसान इसमें भाग लेंगे. बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजय कुमार ने बताया कि प्रत्येक संवर्ग-विधा में तीन-तीन प्रदर्शों को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जायेगा. पुरस्कार के लिए विशेषज्ञों का निर्णायक मंडल होगा. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: तीन, दो व एक हजार रुपये दिये जायेंगे.
ऑनलाइन आवेदन
प्रदर्शनी में आमजन की भी सहभागिता होगी. इसके लिए राजभवन में प्रवेश के लिए अलग से व्यवस्था बनायी गयी है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसमें विशिष्ठ व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया जायेगा. आमलोग www.governor.bih.nic.in पर जाकर प्रवेश पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यहां से प्रवेश पत्र मिलने के बाद ही उद्यान प्रदर्शनी का भ्रमण कर सकेंगे. एक फरवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.
ये फूल-सब्जी होंगे शामिल
सब्जी वर्ग : फूल गोभी, बंदगोभी, मूली, गाजर, बैंगन, टमाटर, मटरफली, मिर्च, आलू, कदिमा, लहसुन, प्याज, हल्दी, अदरक, शकरकंद, ओल, ब्रोकली, रेड पत्ता गोभी, शिमला मिर्च.
फल वर्ग : अमरूद, पपीता, बेर, केला, आंवला, नींबू, बेल, सपाटू.
मौसमी फूल : गुलाब, डहेलिया, गेंदा, ग्लेडियोलस, रजनीगंधा, एस्टर, कैलेंडुला, एंटिरहिनम.
सुगंधित व औषधीय पौधे : शतवार, सर्पगंधा, एलोवेरा, जापानी पुदीना, सिट्रोनेला-लेमनग्रास, पमारोजा, तुलसी आदि.
सब्जी-परिरक्षण : जेली, फल से बना शर्बत, मुरब्बा, आम, मिर्च, नींबू तथा अन्य तरह के अचार.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन