पटना : गरीबों को धोखा देने को फोटो सेशन करा रहे तेजस्वी : सुशील मोदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jan 2019 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राजद पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में एक परिवारवादी राजनीतिक पार्टी के दो उत्तराधिकारी भीतर-भीतर वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं. महीनों तक उनमें संवाद नहीं होता, वे एक आवास में रहते भी नहीं, लेकिन जब मिलते हैं, तब कैमरे में चेहरा डालकर मिलाप की फोटो खिंचाते […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राजद पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में एक परिवारवादी राजनीतिक पार्टी के दो उत्तराधिकारी भीतर-भीतर वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं. महीनों तक उनमें संवाद नहीं होता, वे एक आवास में रहते भी नहीं, लेकिन जब मिलते हैं, तब कैमरे में चेहरा डालकर मिलाप की फोटो खिंचाते और प्रचारित करते हैं.
गरीबों धोखा देने के लिए फोटो सेशन कराया जाने लगा है. वहीं, कांग्रेस ने सिंचाई योजनाओं को लटका कर किसानों को कर्ज में डुबाया. कर्ज माफी का लाॅलीपाप दिखाकर उनके वोट झटक लिए. केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में छह बड़ी सिंचाई परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इसका लाभ औरंगाबाद, अरवल गया और जहानाबाद जिलों के किसानों को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










