मोकामा : राजस्व कर्मचारी नदारद, कहीं दिखे एक-दो फरियादी
Updated at : 04 Jan 2019 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

मोकामा : प्रखंड की दरियारपुर पंचायत सरकार भवन में गुरुवार की दोपहर के 12 बजे विकास कार्यों का हाल जानने प्रभात खबर प्रतिनिधि पहुंचे. पंचायत के एक-दो फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे. भवन के बाहर मुखिया, प्रखंड परियोजना प्रबंधक और एक महिला सहकर्मी बैठे हुए मिले. रसीद काटने व जमीन विवाद के निबटारे के […]
विज्ञापन
मोकामा : प्रखंड की दरियारपुर पंचायत सरकार भवन में गुरुवार की दोपहर के 12 बजे विकास कार्यों का हाल जानने प्रभात खबर प्रतिनिधि पहुंचे. पंचायत के एक-दो फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे. भवन के बाहर मुखिया, प्रखंड परियोजना प्रबंधक और एक महिला सहकर्मी बैठे हुए मिले. रसीद काटने व जमीन विवाद के निबटारे के लिए राजस्व कर्मचारी की ड्यूटी तो लगायी गयी थी, लेकिन वह नदारद थे.
प्रखंड के अन्य कर्मचारी, किसान सलाहकार की भी मौजूदगी नहीं थी. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पेंशन खाते की गड़बड़ी को लेकर मुखिया से मिलने पहुंचे हैं. गांव के लोगों को पंचायत सरकार भवन के क्रियाकलापों की पूरी जानकारी नहीं है. इसका प्रचार-प्रसार नहीं हुआ है.
परियोजना से जुड़ी महिला कर्मी ने बताया कि आरटीपीएस काउंटर शुरू नहीं हुआ है. थोड़ी देर बाद पंचायत की दो-तीन महिलाएं पहुंचीं. उन्होंने मनरेगा योजना में मजदूरी के संबंध में पूछताछ की. मुखिया के अलावा सरपंच, उपमुखिया, वार्ड सदस्य आदि एक भी जनप्रतिनिधि भवन में मौजूद नहीं थे. मेन गेट व अंदर के एक कमरे को छोड़कर अन्य कमरों में ताला लटका था.
दूसरी ओर, बरहपुर पंचायत सरकार भवन में दोपहर के एक बजे सन्नाटा पसरा था. मौके पर एक भी कर्मी मौजूद नहीं था. भवन के मेन गेट में ताला लगा था. वहीं, बाहर के चबूतरे पर धूल की मोटी परत थी. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंचायत सरकार भवन कई दिनों से नहीं खुला है. मैदान में जानवर विचरण कर रहे थे.
बगल से गुजर रहे एक राहगीर ने बताया कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण तो सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, लेकिन यहां अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि नहीं आते हैं, जबकि हाल में भवन की मरम्मत के साथ नया फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है. लोग यहां विकास संबंधी कार्य व ग्राम कचहरी की शुरुआत होने का इंतजार कर रहे हैं.
क्या कहना है अधिकारी का
इस मामले में प्रखंड परियोजना प्रबंधक दीनदयाल प्रकाश से मोबाइल पर बात की गयी तो उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मचारी की तिथि के अनुसार ड्यूटी लगायी है. आरटीपीएस काउंटर भी जल्द चालू करा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




