पटना के मसौढ़ी विश्वकर्मा मार्केट में लूट, डिलीवरी बॉय से 31 हजार के सात पार्सल लेकर फरार हुआ बदमाश

Updated:
विज्ञापन

मसौढ़ी थाना

मसौढ़ी के विश्वकर्मा मार्केट में मंगलवार दोपहर एक डिलीवरी बॉय से दिनदहाड़े झपटमारी की घटना हुई. अज्ञात युवक बाइक पर टंगे पार्सलों से भरा झोला लेकर फरार हो गया, जिसमें 31,625 रुपये के सात पार्सल थे.

विज्ञापन

मसौढ़ी ( पटना) से अजय कुमार की रिपोर्ट Patna News : मसौढ़ी नगर के विश्वकर्मा मार्केट में मंगलवार दोपहर एक डिलीवरी बॉय से दिनदहाड़े झपटमारी की घटना सामने आई. अज्ञात युवक बाइक पर टंगे पार्सलों से भरा झोला लेकर फरार हो गया. पीड़ित की शिकायत पर मसौढ़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ग्राहक को पार्सल देने पहुंचा था डिलीवरी बॉय

जानकारी के अनुसार दीहभत्ता निवासी मोहम्मद मकसूद अंसारी एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत हैं. मंगलवार दोपहर करीब 1:28 बजे वह विश्वकर्मा मार्केट में एक ग्राहक को पार्सल देने पहुंचे थे. उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और ग्राहक की ओर बढ़े. इसी दौरान एक अज्ञात युवक बाइक पर टंगे पार्सलों से भरा झोला झपटकर फरार हो गया.

31,625 रुपये के सात पार्सल लेकर भागा बदमाश

मोहम्मद मकसूद अंसारी ने बताया कि झोले में कुल सात पार्सल थे, जिनकी कीमत 31,625 रुपये थी. घटना के बाद उन्होंने शोर मचाया, लेकिन बाजार में भीड़ होने के कारण आरोपी मौके से भागने में सफल रहा. काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पीड़ित ने मसौढ़ी थाने में अज्ञात बदमाश के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.


विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन