पटना : आज देंगे चार्ज, फिर जायेंगे मुंगेर
Updated at : 03 Jan 2019 9:37 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना की नयी एसएसएपी गरिमा मलिक ने अभी चार्ज नहीं लिया है. वह अवकाश पर हैं. डीआइजी मनु महाराज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गुरुवार को वह चार्ज देंगे. गरिमा मलिक के पटना में नहीं रहने पर वह सिटी एसपी को चार्ज देंगे. इसके बाद वह मुंगेर बतौर डीआइजी जायेंगे. बुधवार […]
विज्ञापन
पटना : पटना की नयी एसएसएपी गरिमा मलिक ने अभी चार्ज नहीं लिया है. वह अवकाश पर हैं. डीआइजी मनु महाराज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गुरुवार को वह चार्ज देंगे. गरिमा मलिक के पटना में नहीं रहने पर वह सिटी एसपी को चार्ज देंगे. इसके बाद वह मुंगेर बतौर डीआइजी जायेंगे.
बुधवार को मुन महाराज दोपहर बाद एसएसपी कार्यालय पहुंचे. वहां पर उन्होंने कुछ जरूरी फाइलों पर साइन किया और कार्यालय का कार्य निबटाया. इस दौरान आम लोगों ने मिल कर उन्हें बधाई दिया. छोटे बच्चे, छात्राएं व अन्य सामाजिक संगठन के लिए उनसे मिलने पहुंचे थे.
बच्चों ने आॅटोग्राफ भी लिये. इस दौरान मीडिया से बातचीत में मनु महाराज कई बार भावुक हुए, उन्होंने विनय कुमार समेत रंगदारी सेल में काम करने वाले अन्य सदस्यों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि इस टीम की बदौलत ही सबकुछ हुआ है. पटना की पुलिस टीम, मीडिया व आम लोगों की वजह से एक्सपोजर मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




