पटना : लोस की बेगूसराय सीट भाकपा के लिए छोड़ सकती है कांग्रेस

Updated at : 30 Dec 2018 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : लोस की बेगूसराय सीट भाकपा के लिए छोड़ सकती है कांग्रेस

पटना : लोकसभा चुनाव में भाजपा को पटखनी देने के लिए कांग्रेस वामदलों के लिए अपनी परंपरागत सीटें छोड़ सकती है. बगूसराय की सीट वामदल के खोते में जायेगा. प्रदेश भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के लिए बेगूसराय की लोकसभा सीट कांग्रेस पार्टी छोड़ सकती […]

विज्ञापन
पटना : लोकसभा चुनाव में भाजपा को पटखनी देने के लिए कांग्रेस वामदलों के लिए अपनी परंपरागत सीटें छोड़ सकती है. बगूसराय की सीट वामदल के खोते में जायेगा. प्रदेश भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के लिए बेगूसराय की लोकसभा सीट कांग्रेस पार्टी छोड़ सकती है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि यदि बेगूसराय से कन्हैया कुमार चुनाव लड़ेंगे, तो वहां की सीट को कांग्रेस छोड़ सकती है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि पार्टी प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. इसमें बेगूसराय, खगड़िया, मधुबनी, मोतिहारी, बांका और गया शामिल हैं. इन सभी लोकसभा क्षेत्रों में 15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच पार्टी रैली करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन