ePaper

पटना : तेजस्वी चिंतन छोड़, अपनी पार्टी की चिंता करें : संजय सिंह

Updated at : 24 Dec 2018 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तेजस्वी चिंतन छोड़, अपनी पार्टी की चिंता करें : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी चिंतन छोड़ अपनी पार्टी की चिंता करें. क्योंकि, उनकी पार्टी टूट की कागार पर है. राजद के सभी नेता इंतजार कर रहे हैं कि कब लालू एंड फैमिली जेल जाये और पार्टी को मुक्ति मिले. इसलिए बेहतर है कि तेजस्वी पहले अपना घर […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी चिंतन छोड़ अपनी पार्टी की चिंता करें. क्योंकि, उनकी पार्टी टूट की कागार पर है. राजद के सभी नेता इंतजार कर रहे हैं कि कब लालू एंड फैमिली जेल जाये और पार्टी को मुक्ति मिले. इसलिए बेहतर है कि तेजस्वी पहले अपना घर देखें, दूसरे के घरों में ना झांकें. संजय सिंह ने कहा कि जदयू भले बड़ी पार्टी ना हो, लेकिन प्रभावी पार्टी जरूर है. नीतीश कुमार बिहार के प्रभावी नेता हैं. नीतीश कुमार की बात हर समुदाय के लोग सुनते और मानते हैं.
तेजस्वी को संदेश देते हुए जदयू प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में एनडीए मजबूत है और लोकसभा चुनाव में मिशन 40 के लक्ष्य को एनडीए बहुत आसानी से प्राप्त करेगा. तेजस्वी यह भी जान लें कि अब भी बिहार में 40 सीटों में 30 सीटों पर एनडीए का कब्जा है. अब महज 10 सीटों को साधना है. नीतीश कुमार की सुनामी चलेगी तो कई लोग ऐसे ही हवा में उड़ जायेंगे. तेजस्वी यादव और उनके गठबंधन के लोग एनडीए के प्रमुख सहयोगी और कद्दावर नेता रामविलास पासवान के लिए लार टपका रहे थे.
लगातार उनके दल के लोग लोजपा को लेकर बयान दे रहे थे कि लोजपा महागठबंधन में शामिल हो जायेगी, लेकिन रामविलास जी ने अपनी तटस्थता दिखाते हुए एनडीए को मजबूत किया है. इससे साफ हो गया कि एनडीए कल भी मजबूत स्थिति में था और आज भी मजबूत है. कल भी मजबूत ही रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन