पटना : अपार्टमेंट के छह फ्लैटों से की लाखों की चोरी
Updated at : 19 Dec 2018 9:51 AM (IST)
विज्ञापन

आरएमएस कॉलोनी में स्थित जमुना टावर अपार्टमेंट की घटना पटना : कंकड़बाग थाने के आरएमएस कॉलोनी में स्थित जमुना टावर अपार्टमेंट के छह फ्लैटों का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों के गहने व कीमती सामान चुरा लिये. जबकि अपार्टमेंट के गार्ड सोते रह गये. घटना की जानकारी मंगलवार को सुबह में हुई और फ्लैट […]
विज्ञापन
आरएमएस कॉलोनी में स्थित जमुना टावर अपार्टमेंट की घटना
पटना : कंकड़बाग थाने के आरएमएस कॉलोनी में स्थित जमुना टावर अपार्टमेंट के छह फ्लैटों का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों के गहने व कीमती सामान चुरा लिये.
जबकि अपार्टमेंट के गार्ड सोते रह गये. घटना की जानकारी मंगलवार को सुबह में हुई और फ्लैट मालिकों को सूचित किया गया. हर फ्लैट के एक-एक कमरे को चोरों ने अच्छी तरह खंगाला और कीमती सामान ले गये और मामूली सामान को छोड़ दिया. यहां तक की कपड़े और आर्टिफिशियल गहनों को भी उन लोगों ने वहीं छोड़ दिया, जबकि असली गहने और नकद ले कर फरार हो गये.
इन फ्लैटों के लोग उस समय वहां नहीं थे और कई दिनों से कोई अपने पैतृक गांव, तो कोई अपने निजी काम से गया हुआ था. इस संबंध में कंकड़बाग थाना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गयी है. इसके बाद अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे का वीडियो फुटेज खंगाला गया, जिसमें एक चोर की तस्वीर सामने आयी है. चोर सीढ़ी पर चढ़ता हुआ दिख रहा है. हालांकि रात होने के कारण उसकी तस्वीर साफ नहीं है.
फ्लैट का ताला तोड़ कर दिया घटना को अंजाम : जानकारी के अनुसार चोरों ने अपार्टमेंट के ए ब्लॉक व सी ब्लॉक में चोरी की घटना को अंजाम दिया. ए ब्लॉक में वन ई निजी स्कूल की शिक्षिका मधुलिका का फ्लैट है, जबकि टू बी में आदर्श कुमार, फोर डी में मुकेश कुमार रहते हैं.
जबकि सी ब्लॉक में फ्लैट संख्या 405, 602 व एक अन्य फ्लैट में चोरी की घटना हुई है. फ्लैट संख्या वन ई में रहने वाली मधुलिका ने बताया कि वह अपने पिता से मिलने के लिए मुन्ना चौक स्थित घर पर गयी थीं. उनकी तबीयत खराब थी. इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि उनके फ्लैट का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद जब वह पहुंची, तो फ्लैट के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने उनके फ्लैट में रखे दो लाख के गहने चुरा लिये हैं. उन्होंने बताया कि छह फ्लैटों का ताला तोड़ कर चोरी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




