तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर तेज प्रताप ने कही ये बात

पटना : तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में हुई कांग्रेस की जीत पर आरजेडी प्रमुख लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने भी अपनी टिप्पणी दी है. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर एक तरफ जहां भाजपा पर तंज कसा है इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस […]
पटना : तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में हुई कांग्रेस की जीत पर आरजेडी प्रमुख लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने भी अपनी टिप्पणी दी है. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर एक तरफ जहां भाजपा पर तंज कसा है इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस जीत के लिए बधाई दी है. तेज प्रताप ने ट्वीट कर के कहा है- देश के तीन बड़े राज्यों में गैर लोकतांत्रिक शासन के खिलाफ कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर राहुल गांधी को बधाई दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि देश की जनता समय रहते सतर्क हो गयी है.
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) December 11, 2018
विदित हो कि मंगलवार को आये पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम में कांग्रेस ने तीन राज्यों में अपनी जीत दर्ज कर ली है. इसको लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता और उसके समर्थन वाली पार्टियां जश्न में डूबी हुई है. इसके साथ ही बिहार में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर होली-दीवाली मनाई और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाये. दूसरी ओर, इस जीत पर राजधानी पटना स्थित राजद कार्यालय में भी जश्न का माहौल देखने को मिला. कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहीर करते हुए एक-दूसरे को मिठाइयां खिलायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










