दुल्हिनबाजार : मुनचुन गिरोह और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार
Updated at : 10 Dec 2018 9:42 AM (IST)
विज्ञापन

दुल्हिनबाजार : थाना क्षेत्र के बाडीचक गांव के पास रविवार की देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दर्जनों राउंड फायरिंग हुई. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. पुलिस ने हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. वहीं, दो अन्य अंधेरे का लाभ […]
विज्ञापन
दुल्हिनबाजार : थाना क्षेत्र के बाडीचक गांव के पास रविवार की देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दर्जनों राउंड फायरिंग हुई. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
पुलिस ने हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. वहीं, दो अन्य अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहे. पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद की है. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली के मुनचुन गिरोह के कुछ सदस्य, जिसमें जटहा सिंह भी शामिल है बाडीचक गांव के पास किसी घटना को अंजाम देने के लिए आये हुए हैं.
सूचना पर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार दल- बल के साथ अपराधियों की घेराबंदी करने लगे. पुलिस को देख कर दो मोटरसाइकिलों पर तीन अपराधी भागने लगे. पीछा करते हुए बारीचक गांव के पास पुलिस पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. इस दौरान एक अपराधी गांव के एक घर में घुस गया. पुलिस ने घेराबंदी कर तीन पिस्तौल और काफी कारतूसों के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया. वहीं, दो अपराधी अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




