मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड को लेकर SC की फटकार पर बोले मंत्री, कोई भी दोषी बचेगा नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2018 4:54 PM
पटना : बिहारके मुजफ्फरपुर स्थित बालिकागृहमें लड़कियों के साथहुए यौन उत्पीड़न मामले में सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी परसूबे के शिक्षा सह विधि मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने सरकार का पक्ष रखा है. कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने कहा कि यहां न किसी को फंसाया जाता है और न किसी को बचाया जाता है. बालिकागृह मामले […]
पटना : बिहारके मुजफ्फरपुर स्थित बालिकागृहमें लड़कियों के साथहुए यौन उत्पीड़न मामले में सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी परसूबे के शिक्षा सह विधि मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने सरकार का पक्ष रखा है. कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने कहा कि यहां न किसी को फंसाया जाता है और न किसी को बचाया जाता है. बालिकागृह मामले में भी कानून अपना काम करेगा. इससे दूसरे तरीके से न लें. उन्होंने कहा, कानूनी प्रक्रिया के हिसाब से काम होगा.मंत्रीनेआगे कहा, मुद्दा विहीन विपक्ष मामले को जबरन तूल दे रहा है.
सरकार द्वारा प्रायोजित वारदात : तेजस्वी
वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामला सरकार द्वारा प्रायोजित है. सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणियां यह साबित कर रही हैं. मामले में दो महीने बाद एफआईआर दर्ज होना और फिर मुख्यमंत्री के करीबी लोगों का नाम उस एफआईआर से गायब करना इस साजिश को दिखाता है. अब तक जितनी भी कार्रवाई हुई वो दोषियों को बचाने के लिए ही हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










