शादी का झांसा देकर सात महीने तक किया यौन शोषण, जब गर्भवती हुई तो…

पटना : शादी के नाम पर यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शिवम पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर आरा कि रहने वाली लड़की का कई महीनों तक यौन शोषण किया. जब लड़की ने शादी करने को कहा तो शिवम मुकर गया. वहीं, […]
पटना : शादी के नाम पर यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शिवम पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर आरा कि रहने वाली लड़की का कई महीनों तक यौन शोषण किया. जब लड़की ने शादी करने को कहा तो शिवम मुकर गया. वहीं, गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है. आरोपी शिवम दीघा थाना इलाके का रहनेवाला है.
पीड़िता ने बताया कि वो और शिवम कपड़े की एक दुकान पर काम करते थे. वहीं, पर शिवम से जान-पहचान हुई और फिर यह जान-पहचान दोस्ती में तब्दील हो गयी. लड़की का कहना है कि शिवम ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया है. उसने पिछले सात महीने से प्यार का नाटक किया और शारीरिक शोषण किया. अब जब वह गर्भवती हो गयी है तो शिवम उसके साथ शादी से इन्कार कर रहा है.
इस संबंध में पीड़िता ने गर्दनीबाग स्थित महिला थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है. उसने शिवम के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है. इस मामले में महिला थाना प्रभारी रविरंजना कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










