निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते बेगूसराय के ADM ओमप्रकाश प्रसाद को किया गिरफ्तार

Updated at : 17 Nov 2018 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते बेगूसराय के ADM ओमप्रकाश प्रसाद को किया गिरफ्तार

पटना / बेगूसराय : भ्रष्टाचार की मिली शिकायत के बाद बेगूसराय के एडीएम ओम प्रकाश प्रसाद के आवास पर पटना की निगरानी की टीम ने शनिवार की सुबह छापेमारी की. एडीएम को रिश्वत लेते हुए निगरानी की टीम ने धर दबोचा है. बताया जाता है कि उनके आवास से निगरानी की टीम ने अवैध संपत्ति […]

विज्ञापन

पटना / बेगूसराय : भ्रष्टाचार की मिली शिकायत के बाद बेगूसराय के एडीएम ओम प्रकाश प्रसाद के आवास पर पटना की निगरानी की टीम ने शनिवार की सुबह छापेमारी की. एडीएम को रिश्वत लेते हुए निगरानी की टीम ने धर दबोचा है. बताया जाता है कि उनके आवास से निगरानी की टीम ने अवैध संपत्ति से जुड़े कागजात भी बरामद किये हैं.

जानकारी के मुताबिक, भ्रष्टाचार की मिली शिकायत के बाद राजधानी पटना से निगरानी की टीम बेगूसराय पहुंची. निगरानी की टीम ने शनिवार की सुबह एडीएम ओमप्रकाश प्रसाद के आवास पर छापेमारी की. साथ ही निगरानी की टीम ने एडीएम ओमप्रकाश प्रसाद को छह लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. साथ ही एडीएम आवास से नकदी, बैंक पासबुक सहित अवैध संपत्ति से जुड़े कागजात भी बरामद किये हैं. बताया जाता है कि निगरानी टीम की छापामारी की कार्रवाई अब भी चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन