पटना : आईजीआईएमएस में दो मरीजों की टेढ़ी नाक का हुआ ऑपरेशन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में गुरुवार को दो मरीजों का सेप्टोप्लासी सर्जरी की गयी. इस आधुनिक सर्जरी के माध्यम से दोनों मरीजों की टेढ़ी हुई नाक की हड्डी को सीधा किया गया. दरअसल सड़क दुर्घटना के बाद 14 और 18 साल के दो युवा मरीजों की नाक की हड्डी टूट गयी. हड्डी टूट […]
विज्ञापन
पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में गुरुवार को दो मरीजों का सेप्टोप्लासी सर्जरी की गयी. इस आधुनिक सर्जरी के माध्यम से दोनों मरीजों की टेढ़ी हुई नाक की हड्डी को सीधा किया गया. दरअसल सड़क दुर्घटना के बाद 14 और 18 साल के दो युवा मरीजों की नाक की हड्डी टूट गयी.
हड्डी टूट जाने से उनकी नाक टेढ़ी हो गयी. नतीजा बाद में सांस लेने, नींद के दौरान नाक से आवाज आने सहित कई तरह की समस्या उत्पन्न होने लगी. इससे परेशान युवाओं को परिजनों ने आईजीआईएमएस लेकर आये जहां ईएनटी विभाग में जांच के दौरान नाक की हड्डी में टेढ़ापन देखा.
गुरुवार को सेप्टोप्लासी सर्जरी की गयी. आईजीआईएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने बताया कि दिल्ली एम्स से आये डॉ राकेश कुमार सिंह व पटना ईएनटी विभाग के डॉ राकेश कुमार सिंह ने मिल कर सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










