सीसीटीवी से निगरानी पर बिहार में घमासान : तेजस्वी का एक और ट्विट, घर का वीडियो किया अपलोड

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे एवं सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनकी जासूसी करवाने का आरोप लगाया है. तेजस्वीयादव ने इसके लिए पुख्ता प्रमाणदेतेहुए ट्विट किया हैं. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि मुझ पर नजर […]
पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे एवं सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनकी जासूसी करवाने का आरोप लगाया है. तेजस्वीयादव ने इसके लिए पुख्ता प्रमाणदेतेहुए ट्विट किया हैं. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि मुझ पर नजर रखी जा रही है. सीसीटीवी से निगरानी के उनके ट्विट परबिहारमेंसियासी बयानबाजीका सिलसिला तेज हो गया. इसके बाद तेजस्वी यादव ने एक बार फिर ट्वीट किया है और जिसमें उन्होंने अपने घर का वीडियो अपलोड किया है.
नीतीश जी,आपकी पुलिस और आपको अपनी सुरक्षा का पूरा अधिकार है लेकिन हमारे बेडरूम,आवास के अंदर मुख्य भवन के द्वार, रसोई,आवासीय कार्यालय और आवासीय निजता में 360 डिग्री के HD कैमरा लगाकर ताँक-झाँक करने का अधिकार नहीं है।आप हमारे घर के बाहर मेन गेट पर कैमरा लगवाइए हमें कोई दिक़्क़त नही pic.twitter.com/x1AovXzTUs
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 15, 2018
वीडियो के जरिये तेजस्वी यादव ने सवाल पूछा है कि नीतीश जी आपको अपनी सुरक्षा को पूरा अधिकार है. लेकिन, हमारे घर, बेडरूम में तांक-झांक का अधिकार नहीं है. गौरतलब है कि तेजस्वी ने गुरुवार की सुबह-सुबह ही इस मुद्दे को लेकर ताबड़तोड़ ट्वीट किया.जिसमेंउन्होंने लिखा की बिहारके पटना में ताबड़तोड़ क्राइम हो रहा है बिहार की तो बात ही छोड़ दीजिए. लेकिन सीएम नीतीश कुमार अपने विपक्ष के नेताओं पर नजर बनाये हुए हैं. तेजस्वी के इस ट्वीट के बाद सूबे में सियासी बयानबाजी का सिलसिला तेज हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




