मोकामा : लोजपा नेता पर गोलीबारी में पुलिस ने दो को उठाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोकामा : लोजपा नेता शंभु सिंह पर गोलीबारी मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. मामले की तह तक जाने के लिए दोनों संधिग्धों से पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि बेगूसराय में इलाजरत लोजपा नेता का सोमवार को बयान दर्ज किया गया. इसमें चंदन सिंह, गौतम […]
विज्ञापन
मोकामा : लोजपा नेता शंभु सिंह पर गोलीबारी मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. मामले की तह तक जाने के लिए दोनों संधिग्धों से पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि बेगूसराय में इलाजरत लोजपा नेता का सोमवार को बयान दर्ज किया गया.
इसमें चंदन सिंह, गौतम कुमार और विकास कुमार (तीनों सकरवार टोला ,मोकामा) के वारदात में शमिल होने का आरोप लगा है. हालांकि, घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल इसकी वजह ठेके का विवाद मानकर मामले की छानबीन की जा रही है.
इधर, इस घटना की राजनीतिक संगठनों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. मालूम हो कि रविवार की रात्रि नौ बजे तेराहा बाजार से छतरपुरा स्थित आवास लौटने के क्रम अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस घटना में बाइक सवार लोजपा नेता घायल हो गये थे. पुलिस के मुताबिक लोजपा नेता की हालत खतरे से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










