पाटलिपुत्र में संचालित आशा किरण शेल्टर होम की घटना, खिड़की में दुपट्टा बांध कर भागीं चार नाबालिग लड़कियां, प्राथमिकी दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पाटलिपुत्र में संचालित हो रहे आशा किरण शेल्टर होम से चार लड़कियां आधी रात को भाग गयी हैं. यहां रहने वाली लड़कियां शेल्टर होम के कमरे की खिड़की में दुपट्टा बांध कर उसके सहारे बाहर निकल गयीं और रात के अंधेरे में करीब 2 से 2.30 बजे के बीच भाग गयीं. शेल्टर होम […]
विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र में संचालित हो रहे आशा किरण शेल्टर होम से चार लड़कियां आधी रात को भाग गयी हैं. यहां रहने वाली लड़कियां शेल्टर होम के कमरे की खिड़की में दुपट्टा बांध कर उसके सहारे बाहर निकल गयीं और रात के अंधेरे में करीब 2 से 2.30 बजे के बीच भाग गयीं.
शेल्टर होम की संचालिका अलका कुमारी ने पाटलिपुत्र पुलिस काे जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शेल्टर होम का मुआयना किया और संचालक के आवेदन पर केस दर्ज कराया है. डीएसपी लॉ एंड ऑडर्र ने कार्रवाई के लिए पाटलिपुत्र इंस्पेक्टर काे निर्देश दिया है. यह शेल्टर होम नोट्रेडम स्कूल परिसर में संचालित होता है. शेल्टर होम से फरार हुई लड़कियों में एक लड़की 4 अक्टूबर को, दो लड़कियां छह नवंबर को आयीं थीं और चौथी लड़की आरा के बालिका गृह से 4 नवंबर को शिफ्ट की गयी थी.
एक 12 साल की और तीन 16 साल की लड़कियां हुई हैं फरार
दिन भर होती रही तलाश
शेल्टर होम से लड़कियों के भागने की जानकारी रविवार की सुबह हुई. इसके बाद संचालिका की सूचना पर पुलिस ने शहर में सभी सार्वजनिक स्थानों पर लड़कियों की तलाश करायी. लेकिन, लड़कियां बरामद नहीं की जा सकी है. लड़कियों की तलाश जारी है. इस घटना के बाद शेल्टर होम में रहने वाली लड़कियाें का बयान काफी महत्वपूर्ण हो जाता है. शेल्टर होम में गहरी छानबीन होगी, तो हकीकत सामने आ जायेगा. पुलिस इसकी जांच करेगी कि वहां पर रहने, खाने व सोने के क्या इंतजाम हैं. शेल्टर होम के लोग किस तरह की देखभाल करते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










