ठगी में महिला गिरफ्तार, पति फरार

Updated at : 15 Jun 2014 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
ठगी में महिला गिरफ्तार, पति फरार

पटना: लोगों को पहले अपने विश्वास में लेकर और फिर शेयर में पैसा लगाने व ब्याज के साथ लौटाने व स्कूल में पार्टनर बनाने का झांसा देकर अशोक नगर मुहल्ले में दर्जनों लोगों से तीन करोड़ लेकर फरार महिला संगीता को मछुआ टोली की झोपड़पट्टी से पकड़ लिया गया है. हालांकि उसका पति सुरेंद्र चौधरी […]

विज्ञापन

पटना: लोगों को पहले अपने विश्वास में लेकर और फिर शेयर में पैसा लगाने व ब्याज के साथ लौटाने व स्कूल में पार्टनर बनाने का झांसा देकर अशोक नगर मुहल्ले में दर्जनों लोगों से तीन करोड़ लेकर फरार महिला संगीता को मछुआ टोली की झोपड़पट्टी से पकड़ लिया गया है. हालांकि उसका पति सुरेंद्र चौधरी फरार होने में सफल रहा. मामला प्रकाश में आने के बाद संगीता झोपड़पट्टी में रह रही थी.

लोगों की सूचना पर कंकड़बाग पुलिस ने उसे शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया. सदर डीएसपी मुत्तफीक अहमद ने गिरफ्तारी की पुष्टि की. मालूम हो कि जालसाज पति-पत्नी द्वारा मुहल्ले के दर्जनों लोगों को चूना लगा कर फरार होने के बाद पीड़ितों ने इसकी जानकारी एसएसपी मनु महाराज को दी थी. एसएसपी के निर्देश पर कंकड़बाग थाने में जालसाजी का मामला दर्ज किया गया था. वे दोनों अशोक नगर में किराये के मकान में रहते थे और कुछ ही दिनों में पूरे मुहल्ले में दोस्ती बना ली थी.

कैसे की ठगी
अशोक नगर स्थित रामलखन पथ की सुधा देवी ने पुलिस को ठगी की जानकारी दी थी. सुरेंद्र ने उनलोगों से कहा था कि वह मुंबई में शेयर बाजार में काम करता है और वह उनके पैसों को उसमें लगाने के बाद मुनाफे के साथ लौटा देगा.

किसी से पांच लाख, तो किसी से चार लाख लेकर वह फरार हो गया. सुरेंद्र चौधरी व संगीता ने यह भी झांसा दिया था कि वे लोग स्कूल भी खोलने जा रहे हैं और उनकी संस्था की ओर से बिहार गौरव गाथा, 2013 का आयोजन श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में किया गया था. उस दिन प्रतियोगिता भी हुई थी. इसमें मुहल्ले के कुछ लोगों को भी आमंत्रित किया गया था. उस दिन उसने अपनी मां कौशल्या देवी के नाम खुलनेवाले स्कूल का बैनर दिखाया था और कौशल्या देवी के नाम पर ही प्रतियोगिता में सफल छात्र को पांच हजार का पुरस्कार दिया गया था. समारोह में जाने से लोगों को उन पर विश्वास हो गया. संगीता ने यह भी बताया था कि वह सरकारी स्कूल की शिक्षिका है, जिससे लोगों का विश्वास उनलोगों के ऊपर ज्यादा बढ़ गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन