ePaper

बिहार : पटना के फुलवारीशरीफ में मुखिया के भाई को गोली मारी, मौत

Updated at : 09 Nov 2018 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : पटना के फुलवारीशरीफ में मुखिया के भाई को गोली मारी, मौत

पटना : बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ मेंआज सुबह गोनपुरा पंचायत की मुखिया आभा देवी के भाई बबलू सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. एनएच 98 पर महंगूपुर में बबलू सिंह को उसके घर के पास ही बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भून डाला और हथियारलहरातेहुए मौके से फरार हो […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ मेंआज सुबह गोनपुरा पंचायत की मुखिया आभा देवी के भाई बबलू सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. एनएच 98 पर महंगूपुर में बबलू सिंह को उसके घर के पास ही बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भून डाला और हथियारलहरातेहुए मौके से फरार हो गये.

हत्या की वारदात से परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं, पूरे गांव में कोलाहल मच गया. वारदात की सूचना मिलते हुी आसपास के गांवों के सैंकड़ों की संख्या में मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी और सभी हंगामा करने लगे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पहुंचे जानीपुर थानेदार मोहन प्रसाद सिंह को आक्रोशित लोगों ने घेरलिया और शव को उठाने से रोक दिया. लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं.फिलहाल पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गयी है. पूरे इलाके में नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन