ePaper

पटना सिटी बस सेवा को मिला कमांडेबल इनीशिएटिव अवार्ड

Updated at : 05 Nov 2018 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
पटना सिटी बस सेवा को मिला कमांडेबल इनीशिएटिव अवार्ड

पटना : नागपुर के चिटनवीस सेंटर में आयोजित 11वें अर्बन मोबेेेलिटी इंडिया कांफ्रेंस में रविवार को पटना सिटी बस सेवा को कमांडेबल इनीशिएटिव अवार्ड दिया गया. इसे परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बीएसआरटीसी की ओर से ग्रहण किया. भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा बेस्ट सिटी बस अवार्ड श्रेणी में यह […]

विज्ञापन
पटना : नागपुर के चिटनवीस सेंटर में आयोजित 11वें अर्बन मोबेेेलिटी इंडिया कांफ्रेंस में रविवार को पटना सिटी बस सेवा को कमांडेबल इनीशिएटिव अवार्ड दिया गया. इसे परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बीएसआरटीसी की ओर से ग्रहण किया. भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा बेस्ट सिटी बस अवार्ड श्रेणी में यह अवार्ड दिया जाता है.
पिछले पखवाड़े सचिव संजय अग्रवाल के द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्ट ‘फ्रॉम जीरो टू सेंचुरी अप : ए न्यू सरप्राइज इन पटना सिटी बस’ का इस अवार्ड के लिए चयन पटनावासियों के लिए इस बस सेवा की उपयोगिता को देखते हुए किया गया था. शहर के छह अलग-अलग रूटों में चलने वाले पटना सिटी बस सेवा के 88 बसों से यात्रियों को काफी सुविधा हुई है और आने जाने का खर्च घटा है. केवल छह महीने के परिचालन अवधि में 50 लाख यात्रियों ने इसका लाभ उठाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन