पटना : आज आईजीआईएमएस में शुरू होंगी पांच सुविधाएं

पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज कराने आ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. क्योंकि, संस्थान में पांच नयी सुविधाओं का उद्घाटन गुरुवार को किया जायेगा. सुविधाओं का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय करेंगे. इनमें नेत्र रोग विभाग में आरआईओ ओपीडी एक्सटेंशन, कैंसर विभाग में 12 बेडों का एडवांस डे केयर […]
पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज कराने आ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. क्योंकि, संस्थान में पांच नयी सुविधाओं का उद्घाटन गुरुवार को किया जायेगा. सुविधाओं का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय करेंगे. इनमें नेत्र रोग विभाग में आरआईओ ओपीडी एक्सटेंशन, कैंसर विभाग में 12 बेडों का एडवांस डे केयर यूनिट, 21 बेडों का आयुष्मान भारत वार्ड, आयुष्मान भारत रजिस्ट्रेशन काउंटर और इमरजेंसी वार्ड में नये डिजिटल एक्स-रे सुविधा का उद्घाटन करेंगे. जानकारी देते हुए आईजीआईएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने बताया कि शाम डे केयर व आयुष्मान वार्ड शुरू होने से अब मरीजों को काफी फायदा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










