विंटर शेड्यूल लागू, अब पटना एयरपोर्ट से 48 जोड़ी विमानों का होगा परिचालन, रद्द रहेंगी सुबह और शाम की ये आठ फ्लाइटें

Updated at : 29 Oct 2018 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
विंटर शेड्यूल लागू, अब पटना एयरपोर्ट से 48 जोड़ी विमानों का होगा परिचालन, रद्द रहेंगी सुबह और शाम की ये आठ फ्लाइटें

रविवार से बंद हो गयी एलायंस एयर की सेवा पटना : पटना एयरपोर्ट पर रविवार से विंटर शेड्यूल लागू हो गया. इसके साथ ही यहां से ऑपरेट होने वाले विमानों की संख्या 45 से बढ़ कर 48 जोड़ी हो गयी. अगले वर्ष 30 मार्च तक विंटर शेड्यूल लागू रहेगा. इस दौरान परिचालित होने वाले विमानों […]

विज्ञापन
रविवार से बंद हो गयी एलायंस एयर की सेवा
पटना : पटना एयरपोर्ट पर रविवार से विंटर शेड्यूल लागू हो गया. इसके साथ ही यहां से ऑपरेट होने वाले विमानों की संख्या 45 से बढ़ कर 48 जोड़ी हो गयी. अगले वर्ष 30 मार्च तक विंटर शेड्यूल लागू रहेगा. इस दौरान परिचालित होने वाले विमानों की अधिकतम संख्या 53 जोड़ी तक पहुंच जायेगी. साथ ही पटना चंडीगढ़, भुवनेश्वर और अहमदाबाद हवाई मार्ग से भी जुड़ जायेगा.
आज से शुरू होगी अहमदाबाद के लिए फ्लाइट
सोमवार से पटना से अहमदाबाद के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइट शुरू होगी. फ्लाइट संख्या SG954 दोपहर 1.55 में अहमदाबाद से पटना अायेगी और 2.25 में फ्लाइट संख्या SG955 बनकर वापस अहमदाबाद जायेगी. सोमवार से शनिवार तक सप्ताह में छह दिन यह फ्लाइट चलेगी.
एलायंस एयर की सुविधा स्थायी रूप से बंद
रविवार से एलायंस एयर की सेवा बंद हो गयी. पटना से लखनऊ होते हुए भोपाल तक जाने वाली इस सेवा को पहले लखनऊ तक सीमित किया गया और हर दिन की जगह सप्ताह में केवल तीन दिन चलाया गया. 13 अक्टूबर से लगातार लखनऊ की फ्लाइट भी ड्रॉप की जा रही थी. विमान कंपनी ने सेवा जारी रखने के लिए विंटर शेडयूल भी नहीं लिया था. लिहाजा विंटर शेडयूल लागू होते साथ एलायंस एयर की सेवा स्थायी रूप से बंद हो गयी.
एक दिसंबर से बेंगलुरु के लिए गो एयर की नयी सेवा
एक दिसंबर से बेंगलुरु के लिए गो एयर की नयी सेवा शुरू होगी. फ्लाइट संख्या G8374 सुबह 10.25 में बेंगलुरु से उड़ कर पटना पहुंचेगी और फ्लाइट संख्या G8375 बन कर 10.55 में वापस बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी.
एक नवंबर से रांची के लिए इंडिगो की नयी सेवा
1 नवंबर से रांची के लिए इंडिगो की नयी सेवा शुरू हो रही है. 6E498 सुबह 9.05 में रांची से उड़ कर पटना आयेगी और फ्लाइट संख्या 6E499 बन कर सुबह 9.35 में रांची जायेगी.
13 फरवरी तक ही चलेगी जेट की पटना-बेंगलुरु सेवा
जेट एयरवेज की पटना बेंगलुरु सेवा 13 फरवरी तक ही चलेगी. सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को बेंगलुरु से पटना आनेजाने वाली फ्लाइट संख्या 9W141 और 9W142 के लिए उसके बाद जेट एयरवेज ने टाइम एप्रूवल नहीं लिया है.
रद्द रहेंगी सुबह और देर शाम की आठ फ्लाइटें
विंटर शेडयूल के अनुसार एक दिसंबर से धुंध व घने कोहरे के कारण आठ जोड़ी फ्लाइटों का परिचालन बंद रहेगा. इनमें सुबह और देर शाम में पटना से उड़ने वाली फ्लाइटें शामिल हैं. आगे चल कर यह संख्या कुछ और बढ़ने की आशंका है और खराब मौसम को देखते हुए विभिन्न एयरलाइंस कुछ और फ्लाइटें रद्द करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन