पटना : जिलों से नहीं आयी साइकिल और पोशाक की रिपोर्ट

Updated at : 26 Oct 2018 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : जिलों से नहीं आयी साइकिल और पोशाक की रिपोर्ट

पटना : मुख्यमंत्री साइकिल ए‌वं पोशाक योजना के अंतर्गत इस बार कितने छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा. इसका सही आकलन जिला स्तर पर नहीं हो पा रहा है. विभाग की तरफ से साइकिल-पोशाक योजना के तहत लाभार्थी छात्रों की संख्या से संबंधित सूची भेजने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर रखी गयी थी, लेकिन किसी जिले से […]

विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री साइकिल ए‌वं पोशाक योजना के अंतर्गत इस बार कितने छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा. इसका सही आकलन जिला स्तर पर नहीं हो पा रहा है. विभाग की तरफ से साइकिल-पोशाक योजना के तहत लाभार्थी छात्रों की संख्या से संबंधित सूची भेजने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर रखी गयी थी, लेकिन किसी जिले से अब तक यह सूची नहीं आयी है.
इसके मद्देनजर शिक्षा विभाग ने फिर से सभी जिलों को सख्त आदेश जारी करते हुए कहा कि वे एक सप्ताह के अंदर सभी छात्रों की सूची हर हाल में भेज दें. अन्यथा सूची नहीं भेजने वाले जिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. सभी जिलों को छात्रों के बैंक एकाउंट समेत अन्य सभी विस्तृत सूचना को समाहित करते हुए सूची भेजने के लिए कहा गया है. सूची समय पर नहीं भेजने की वजह से विभाग की तरफ से संबंधित योजना की राशि समय पर जारी नहीं हो पायेगी. आमूमन साइकिल-पोशाक की राशि नवंबर के पहले सप्ताह तक सभी जिलों को भेज दी जाती है, जहां से छात्रों के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर कर दी जाती है.
परंतु इस बार अब तक सूची नहीं आने से छात्रों को राशि मिलने में देरी होने की संभावना काफी बढ़ गयी है. इधर, इससे पहले भी शिक्षा विभाग के पास कई जिलों ने सूची भेजी थी, लेकिन विभाग ने जिलों से कहा कि वे हकीकत में उपस्थित रहने वाले छात्रों की संख्या के हिसाब से ही सूची तैयार करके भेजें. सूची को स्कूलों में नामांकित छात्रों की संख्या के मुताबिक नहीं भेजने की हिदायत जिलों को दी गयी है.
इस आदेश के मद्देनजर जिला और स्कूल के लिए समस्या खड़ी हो गयी है. हकीकत में माध्यमिक स्कूलों खासकर 9वीं और 10वीं क्लास में उपस्थित रहने वाले छात्रों की संख्या 25 से 30 फीसदी ही है. हाल में हुए कई औचक निरीक्षण के क्रम में भी यह हकीकत सामने आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन