पटना : मोबाइल स्नैचरों ने एक घंटे के अंदर दो लोगों से छीना मोबाइल फोन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : शहर में इन दिनों मोबाइल स्नेचरों का आतंक है. शहर के प्रमुख स्थानों से बाइक सवार मोबाइल स्नेचर मोबाइल फोन छीन कर आसानी से फरार हो रहे हैं. इस पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है. रविवार की रात नौ से दस बजे के बीच बाइक पर सवार दो मोबाइल स्नेचरों ने […]
विज्ञापन
पटना : शहर में इन दिनों मोबाइल स्नेचरों का आतंक है. शहर के प्रमुख स्थानों से बाइक सवार मोबाइल स्नेचर मोबाइल फोन छीन कर आसानी से फरार हो रहे हैं. इस पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है.
रविवार की रात नौ से दस बजे के बीच बाइक पर सवार दो मोबाइल स्नेचरों ने फ्रेजर रोड और बोरिंग रोड चौराहा पर अलग-अलग दो लोगों से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गये. ये दोनों अपने मोबाइल फोन से बात करते हुए जा रहे थे आैर इसी दौरान घटना घटित हुई. दोनों ही घटनाएं कुछ देर के अंतराल में हुई है. जिसके कारण यह स्पष्ट है कि एक ही गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया है.
शिक्षक अभिनव कुमार रविवार को नौ बजे रात में डाकबंगला चौराहा की ओर से स्टेशन गोलंबर की ओर जा रहे थे. इसी बीच उन्हें किसी ने कॉल कर दिया वे बात करने लगे. तभी घटना को अंजाम दे बाइक पर सवार दोनों युवक हड़ताली मोड़ की ओर निकल गये. ओमप्रकाश चौधरी ने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










